Hanuman Chalisa

मूलांक 3 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Webdunia
मूलांक 3 के जातक 3, 12, 21 व 30 को जन्म लेने वाले होते हैं। वे शक्ति, साहस, दृढ़ता के प्रतीक हैं। संघर्ष एवं ठोस कार्य करने में महारत होती है। जितनी सफलता इन्हें मिलती है, दूसरों को नहीं।

इस मूलांक का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है। साहस, श्रम, शक्ति, विद्या, ज्ञान, धर्म एवं बड़प्पन का सूचक कहलाता है। ये रूढ़िवादी नहीं होते। जब-जब बृहस्पति सूर्य के नजदीक आता है, तब-तब इन्हें कमजोरी एवं असफलताओं का एहसास होता है। वर्ष के प्रारंभ एवं अंत में प्रबलता एवं श्रेष्ठता पाई जाती है।

इसी समय नया कार्य प्रारंभ करना चाहिए। सोमवार एवं गुरुवार तथा 3, 12 व 21 तारीखें शुभ होती हैं। प्रतिकूल रविवार एवं मंगलवार तथा 6, 16 व 25 तारीखें अशुभ होती हैं। शुभ रंग पीला, नीला व गुलाबी अनुकूल होते हैं। पुखराज रत्न अत्यंत शुभ होता है। इसके देवता भगवान विष्णु हैं। 
 
स्वास्थ्य- चर्मरोग, हाथ-पैर में सुन्न होना तथा चित्त की विफलता, रक्त संबंधी रोग की प्रधानता होगी।
 
यह वर्ष उन्नतिकारक, योजनाएं पूर्ण करने वाला व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपर्क बढ़ेंगे। विश्वासघात से बचें। लेखनादि कार्य सफल रहेंगे। तबादला व प्रमोशन मनोनुकूल रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति हानि देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पूर्णिमा का व्रत करें। गुरुवार का व्रत तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ कष्ट कम करेगा।

ALSO READ: मूलांक 4 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

सोमवती अमावस्या क्यों हैं इस बार खास, जानें महासंयोग, पूजा मुहूर्त और विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

अगला लेख