Hanuman Chalisa

वर्ष 2019 में वृश्चिक राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

पं. हेमन्त रिछारिया
वृश्चिक राशि- 2019
 
जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित होता है उनकी वृश्चिक राशि होती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। मंगल को नवग्रहों में सेनापति कहा गया है। वर्ष 2019 के आरंभ में शुक्र मीन में स्थित है। यह बहुत ही अनुकूल स्थिति है। इसके फ़लस्वरूप वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष सफलतादायक रहेगा। इसके फ़लस्वरूप वृश्चिक राशि वाले जातकों के कार्य सिद्ध होंगे। उन्हें अच्छी सफ़लता व लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष उन्हें बौद्धिक कार्यों में विशेष सफ़लता प्राप्त होगी। वे उत्तम दांपत्य सुख व शैय्या सुख भोगेंगे। इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को स्थायी सम्पत्ति एवं भूमि-भवन की प्राप्त होगी।
 
आर्थिक क्षेत्र- यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बहुत ही अनुकूल व फ़लदायक होगा। उनकी आय में अधिक वृद्धि होगी लेकिन उन्हें धन संचय करने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यदि वृश्चिक राशि के जातक निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष उन्हें निवेश योजनाओं के जोखिम को नज़रअंदाज करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस वर्ष किया गया निवेश उन्हें भविष्य में अपेक्षानुसार लाभ नहीं देगा। धनसंचय की दृष्टि से यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। अत: इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए।
 
आजीविका- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कर्मक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रितफ़लदायी है। उन्हें अपने कर्मक्षेत्र में किए गए परिश्रम की अपेक्षा कम लाभ प्राप्त होगा। विशेषकर बैंकिग, साहूकारी, बीमा व वाणी आधारित क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को इस वर्ष कर्मक्षेत्र में कठिन संघर्ष व अवरोध होने के संकेत हैं। बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त होने में कड़ा परिश्रम करना होगा। बेरोजगार वर्ग को आजीविका प्राप्ति में विलंब होगा। व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं होगा। पुस्तकों व शिक्षण सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारियों को अपने व्यापार में हानि होने के संकेत हैं उन्हें अपना व्यापार परिवर्तित करना पड़ सकता है। इस वर्ष नौकरीपेशा व्यक्तियों के स्थानांतरण के योग हैं।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। उनका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। वर्षारंभ में उन्हें सर्दी-खांसी के कारण थोड़ी परेशानी होगी तथा पेट दर्द के कारण कष्ट होने की संभावना है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे मूत्र व पेट संबंधी रोगों को नज़रअंदाज़ ना करें।
 
दांपत्य- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दांपत्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम फ़लदायक रहेगा। इस वर्ष उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। उन्हें शैय्या सुख प्राप्त होगा। उन्हें अपने जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में उनके अपने जीवनसाथी से आंशिक मतभेद होने की संभावना है। उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंध में सफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे।
 
भूमि-भवन-वाहन: वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष भवन का सुख प्राप्त होगा। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना उनके लिए हितकर रहेगा। स्वयं का घर चाहने वालों को इस वर्ष के अंत तक अपने घर का सपना पूर्ण होने की संभावना है।
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात : लाभ- 02 हानि- 08।
 
(विशेष-उपर्युक्त फ़लित चंद्र राशि एवं ग्रह गोचर पर आधारित है। जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: वर्ष 2019 में मीन राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

त्रिग्रही और सरस्वती राजयोग का महासंयोग: आज से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल?

बुध का कर्क राशि में गोचर: 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश: 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Mahesh Navami 2026: महेश नवमी क्यों मनाई जाती है, क्या करते हैं इस दिन, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

कर्क राशि में त्रिग्रही युति और महाशक्तिशाली सरस्वती राजयोग, 5 राशियों को बंपर लाभ

अगला लेख