sundarkand

2018 : मूलांक 4 के लिए नए साल के सितारे...

पं. उमेश दीक्षित
आपका प्रतिनिधित्व हर्षल ग्रह करता है। इसका सीधा संबंध सूर्य से है। सूर्य के गुणों से पूरित यह ग्रह जीवन में उथल-पुथल मचाता है। जिनका जन्म 4, 13, 22 तथा 31 को हुआ हो, वे मूलांक 4 के जातक कहलाते हैं। इस वर्ष का मूलांक 2 है अत: 4 से इसकी मित्रता है। अत: यह वर्ष आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है।


इसके अधिष्ठाता देवता राहु हैं, जो अप्रत्याशित रूप से लाभ या हानि देते हैं। एकाएक भाग्योदय होगा। अपने स्वार्थीपन को कम करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों की निंदा न करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। संपत्ति में इजाफा होगा। कर्ज कम होंगे। करियर में मनचाहा मिल सकता है। मार्च से अगस्त तक अनुकूलता रहेगी अत: विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी तथा मनचाहा स्थान प्राप्त होगा। घर में मंगल कार्य होंगे।
 

शुभ दिन- 2, 4, 5, 6, 8, 9, 22 तथा 31 तारीखें।
शुभ रंग- नीला, खाकी, भूरा तथा चमकदार रंग।
शुभ दिवस- शनिवार, रविवार तथा सोमवार।
शुभ रत्न- नीलम, मोर के पंख का रंग वाला।
व्रत- सोमवार तथा गणेश चतुर्थी व्रत करें।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्‍टि से रक्ताल्पता, छूत की बीमारियां, जुकाम, फेफड़े संबंधी रोग हो सकते हैं। जानवरों के नख, दांत आदि से नुकसान हो सकता है। अपरिचितों पर विश्वास न करें।

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त होगी तथा नवीनीकरण पर व्यय होगा। चहुंमुखी विकास होगा।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख