shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2018 : मूलांक 9 के लिए नए साल के सितारे...

Advertiesment
mulank 9 in hindi 2018
जिन व्यक्तियों का जन्म 9, 18 व 27 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक '9' माना जाता है। स्वभाव से क्रोधी, बात पर मर मिटने वाला, जिद्दी व साहसी होते हैं। ये व्यक्ति किसी पर भी आश्रित नहीं रहते। ऊपर से कड़क, परंतु अंदर से अत्यंत कोमल होते हैं। परिवार में खटपट होती ही रहेगी। उच्चाधिकारियों को कुछ समझते नहीं। इस वर्ष झूठा मुकदमा लड़ना पड़ सकता है। खतरे के कार्यों में विशेष सावधानी आवश्यक है। जंगल व पहाड़ों पर जाना अभी स्थगित कर दें। आपके जीवन में एकाधिक स्त्रियां आ सकती हैं।
 
शुभ दिन- 1, 2, 3, 4, 6, 7, 9, 18 तथा 27 तारीखें।
शुभ रंग- लाल।
शुभ दिवस- मंगलवार तथा शुक्रवार।
शुभ रत्न- मूंगा।
शुभ देवता- हनुमानजी। मंगलवार व्रत शुभ रहेगा।
 
मित्रों पर कड़ी निगाह रखें। धोखा खा सकते हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिवार के संतुलन को बनाए रखें। अड़ियल रुख को त्यागें। संपत्ति, कृषि, अनाज, किराणा, पुलिस तथा सेना के कार्यों में उन्नति होगी। मैदान में उतरकर कार्य करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

चुगली, निंदा, परस्त्री की ओर आकर्षण से अपने को बचाएं। हड्डी की टूटफूट, जोड़ों के दर्द, मस्तिष्क तथा नेत्र संबंधी रोग हो सकते हैं। नशे से बचें। व्यायाम करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संपत्ति व संचित कोष में वृद्धि में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। मनचाहा स्थानांतरण होगा। मनचाहा करियर मिलेगा। सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। आय के कई साधन मिल सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...