Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2018 : मूलांक 1 के लिए नए साल के सितारे...

Advertiesment
Birth Number 1 in Indian Numerology
यहां हम मूलांक 1 की बात कर रहे हैं। जिन जातकों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का अधिष्‍ठाता ग्रह सूर्य है। इनका स्वभाव स्थिर, हठी, क्रियाशील व रचनात्मक होता है।


ये जहां भी खड़े होंगे, अपना वर्चस्व बना लेंगे। इन्हें अंकुश पसंद नहीं है। उनका परिश्रम अधिक व लाभ ठीक-ठीक ही रहेगा। करियर के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेंगे। साझेदारी में सावधानी रखें। विशेष कार्य करने के पहले आकलन कर लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कर्ज में राहत मिलेगी।

नया उपक्रम प्रारंभ होगा। विलंब होगा, प्रयास करते रहें। घर में मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा तथा मतभेद की स्थिति बन सकती है। मार्च-अप्रैल के माह में विशेष सफलता मिलेगी।
 
शुभ दिन- 1, 10, 19, 28, 3, 5, 7, 9 तारीखें।
शुभ रंग- पीला, नारंगी, सुनहरा, गुलाबी।
शुभ दिवस- रविवार, सोमवार।
शुभ रत्न- माणिक्य।
शुभ देवता- भगवान राम व सूर्य ('ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' मंत्र जपें तथा सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं)। 
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हृदयरोग, रक्त संबंधी रोग व नेत्र रोग से बचें। खानपान पर नियंत्रण रखें। रविवार को नमक न लें। फालतू खर्च न करें।

अप्रत्याशित लाभ होगा। स्त्री संबंधों में विशेष सावधानी रखें। बड़ों का आशीष लें। वर्ष के अंत में विशेष सावधानी रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2018 : मूलांक 2 के लिए नए साल के सितारे....