khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2018 : मूलांक 3 के लिए नए साल के सितारे...

Advertiesment
Mulank 3 ka bhavishya
मूलांक 3 का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है। जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 तथा 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक '3' माना जाता है। ये शक्ति, साहस तथा दृढ़ता से ओतप्रोत होते हैं। जीवन के संघर्ष में सबसे अधिक ये ही सफल होते हैं। इस वर्ष इनके लिए संघर्ष, प्रतिद्ंद्विता से भरा होगा।


धर्म का सहारा इन्हें सभी दिशाओं में विजय दिलवाएगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। गैस-पेट्रोल आदि क्षेत्र में सफल होंगे। शिक्षा के कार्य में हों तो मनमाफिक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा तबादला मनमाफिक नहीं होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। कानूनी बाधा हो सकती है। अतिविश्वास हानिकारक होगा।
 

शुभ दिन- 1, 3, 5, 7, 9, 12, 21 तथा 30 तारीखें। 
शुभ रंग- पीला, बैंगनी, गुलाबी, क्रीम कलर।
शुभ दिवस- सोमवार तथा गुरुवार।
शुभ रत्न- पुखराज (पीला) सोने में बनवाएं।
शुभ देवता- विष्णु, शालिग्राम व अपने गुरुदेव।
 
स्वास्थ्य- चर्मरोग, छूत के रोग, गुप्त रोग से बचें। वृद्धावस्थाजन्य रोग, मोटापा, पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण तथा व्यायाम स्वस्थ रखेंगे। दूसरों से काम निकाल लेंगे। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।


उच्च पद की अभिलाषा अभी पूर्ण नहीं होगी। प्रयास करते रहें। परिवार में तनाव रहेगा, सामंजस्य बैठाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा काम में बाधा होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। दुर्घटना से हानि संभव है। पुराने संपर्क काम आएंगे। ईर्ष्या न करें। लाभ बढ़ेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2018 : मूलांक 4 के लिए नए साल के सितारे...