Hanuman Chalisa

2018 : मूलांक 6 के लिए नए साल के सितारे...

पं. उमेश दीक्षित
जिन व्यक्तियों का जन्म 6, 15 व 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक का प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। यह पृथ्वी के सभी प्राणियों की काम-वासना पर नियंत्रण रखता है।


स्वभाव से हंसमुख, मिलनसार तथा दूसरों में शीघ्र घुल-मिल जाने वाले होते हैं। कुरूपता, गंदगी, फूहड़पन तथा बदइंतजामी इन्हें कतई पसंद नहीं होती। स्वस्थ, कामी व दीर्घायु होते हैं। स्वभाव से प्रतिद्वंद्वी तथा ईर्ष्यालु होते हैं।
 
शुभ दिन- 2, 4, 6, 9, 15 व 24 इत्यादि शुभ हैं।
शुभ रंग- हल्का नीला, पीला, गुलाबी तथा चमकदार सफेद रंग भाग्योदयकारक है।
शुभ दिवस- बुधवार तथा शुक्रवार श्रेष्ठ हैं।
शुभ रत्न- हीरा अत्यंत अनुकूल रहेगा।
व्रतोपवास- संतोषी माता तथा लक्ष्मीजी के पूजन-व्रत से सौभाग्य वृद्धि होगी।
 
इस वर्ष का मूलांक '2' है अत: यह '6' का मित्र है। इस वर्ष शारीरिक श्रम की कमी होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जिन व्यक्तियों के श्रृंगार प्रसाधन, दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं, साझेदारी, कमीशन एजेंट, कलाकार तथा दिखावे की वस्तुओं का व्यापार हो, उन्हें विशेष सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति में इजाफा होगा। कर्जमुक्ति होगी। अतिरिक्त आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
 

स्वास्थ्य- नशे से दूर रहें। खानपान पर नियंत्रण आवश्यक है। पुराने रोग उभर सकते हैं। फेफड़े संबंधित रोग, मूत्र रोग, गुप्त रोग तथा पेट के रोग हो सकते हैं। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। नौकरी में पदोन्नति होगी। तबादला मन‍माफिक होगा। करियर में सर्वोच्च सफलता तय है। प्रमाद न करें। वर्षांत में सावधानी रखें। बाकी समय अनुकूलता रहेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

अगला लेख