Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए मकर राशि के लिए क्या लाया है नया साल

Advertiesment
2018 Capricorn Horoscope
मकर राशि-
 
इस वर्ष नौकरी व व्यवसाय में बड़ी उन्नति व सफलता के योग हैं। बार-बार कारोबारी विस्तार के लिए दूर तक जाना पड़ सकता है। लाभ के नए स्रोत तथा पुराने व्यवसाय में नया कुछ करने के मौके प्राप्त होंगे। कुछ बाधाएं रहेंगी। अंतत: सफलता तथा चहुंमुखी विकास होगा।
 
धन-संपत्ति- आसान शर्तों पर धन की व्यवस्था इस वर्ष होगी। स्थायी संपत्ति के निर्माण, खरीदी के योग हैं। भूमिगत जल, कृषि इत्यादि से लाभ के योग बनेंगे। मरम्मत-नवीनीकरण से भी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कर्जमुक्ति पूर्णत: होगी।
 
घर-परिवार- वर्ष के मध्य में परिवार की चिंता हो सकती है। मांगलिक कार्यों के अवसर बार-बार हो सकते हैं। परिवार में एकाधिक सदस्यों की आय में वृद्धि होगी। विवाह तथा प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
 
स्वास्थ्‍य- पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। वृद्धावस्थाजन्य रोग परेशान कर सकते हैं। खानपान तथा व्यायाम पर ध्यान दें। उदर विकार की आशंका बनती है। 
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- करियर की दृष्टि से यह वर्ष सर्वोत्तम होगा। भाग्य तथा परिश्रम का मिला-जुला फल रहेगा। प्रमाद न कर प्रयास करें।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- इस वर्ष अनेक कारणों से यात्राएं होंगी। तीर्थदर्शन होंगे। उच्च श्रेणी तथा दूर की यात्राएं होंगी। नौकरी में मनमाफिक स्थान परिवर्तन व उन्नति होगी।
 
धार्मिक कार्य- धार्मिक कार्य, कुलदेवी या शक्ति के किसी भी रूप की उपासना में विशेष फल की प्राप्ति के योग हैं। गरीबों की सहायता तथा दान आदि से कष्ट कम होंगे। शनि की साढ़ेसाती के लिए शनि मंत्र का जप ठीक रहेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...