Janmashtami 2023: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आरती

Webdunia
Shri krishna ji ki aarti : श्रीकृष्‍ण के सभी पर्व पर निम्नलिखित आरती का गान किया जाता है। खासकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस आरती को विशेष तौर पर गाया जाता है। यह बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय आरती है। कुंज का अर्थ है झील जो श्री कृष्ण को बहुत पसंद थी। कुंज बिहारी का अर्थ ये भी है कि वे कुंज नामक गली में विहार करने थे।
 
आरती कुंजबिहारी की | aarti kunj bihari ki
 
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।(टेक)
गले में बैजंतीमाला,
बजावै मुरलि मधुर बाला।
श्रवन में कुण्डल झलकाला,
नंद के आनंद नंदलाला।
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।
 
गगन सम अंग कांति काली,
राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली;
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी-
तिलक, चंद्र-सी झलक,
ललित छबि स्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।
 
कनकमय मोर-मुकुट बिलसै,
देवता दरसनकों तरसै,
गगन सों सुमन रासि बरसै,
बजे मुरचंग, मधुर-
मिरदंग, ग्वालिनी संग,
अतुल रति गोपकुमारीकी।
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।
 
जहां ते प्रकट भई गंगा,
सकल-मल-हारिणि श्रीगंगा।
स्मरन ते होत मोह-भंगा,
बसी सिव सीस, जटाके बीच,
हरै अघ कीच,
चरन छबि श्रीबनवारी की।
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।
 
चमकती उज्ज्वल तट रेनू,
बज रही बृन्दावन बेनू।
चहूं दिसि गोपि ग्वाल धेनू,
हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद,
कटत भव-फंद,
टेर सुनु दीन दुखारी की।
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।
 
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।
 
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
 
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?

वास्तु ज्ञान: गृह निर्माण में 'ब्रह्म स्थान' का महत्व, जानें कहां होता है और करें यह सरल उपाय

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही

मंगल और राहु मिलकर तय करेंगे कि कब पाकिस्तान से होगा युद्ध

सभी देखें

धर्म संसार

भारत-पाक युद्ध के दौरान 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

Buddha Quotes: जीवन बदल देंगे आपका, गौतम बुद्ध के 10 प्रेरक विचार

बुद्ध जयंती पर इन सुंदर शब्दों में दें अपनी शुभकामनाएं, पढ़ें 10 प्रेरणादायी संदेश

India Pakistan War: बलूचिस्तान से जैसलमेर और सिंदूर का कनेक्शन, मिलेगा माता का आशीर्वाद

शिव को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपाय- केवल प्रदोष व्रत पर

अगला लेख
More