रघुवीर श्री रामचन्द्र जी आरती | raghuvir shri ram ji ki aarti

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (18:50 IST)
रघुवर जी की आरती | Raghuvar Ji Ki Aarti: श्री रामचंद्र जी की कई आरतियां गाई जाती है। आरती श्री राम जी की आरती के अलावा रघुवरजी की भी दो आरतियां प्रचलित हैं। जैसे आरती कीजे श्री राम लला की और आरती कीजे रामचंद्र जी की। यहां पढ़ें भगवान् श्री राम रघुवीर जी की आरती।
 
Aarti Kije Shri Raghuvar Ki | आरती कीजे श्री रघुवीर की
 
भगवान् श्री राम रघुवीर जी की आरती
 
ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन।
हरन दुखदुंद गोबिंद आनंदघन।।
 
अचर चर रूप हरि, सर्वगत, सर्वदा
बसत इति बासना धूप दीजै।।
 
दीप निजबोधत कोह-मद-मोह-तम
प्रौढ़ अभिमान चित्तवृत्ति छीजै।।
 
भाव अतिशय विशद प्रवर नैवेद्य शुभ
श्रीरमण परम संतोषकारी।
 
प्रेम-तांबूल गत शूल संशय सकल,
विपुल भव-वासना-बीजहारी।।
 
अशुभ-शुभ कर्म घृत-पूर्ण दशवर्तिका,
त्याग पावक, सतोगुण प्रकासं।
 
भक्ति-वैराग्य-विज्ञान दीपावली,
अर्पि नीरांजन जगनिवासं।।
 
विमल हृदि-भवन कृत शांति-पर्यंक शुभ,
शयन विश्राम श्रीरामराया।
 
क्षमा-करुणा प्रमुख तत्र परिचारिका,
यज्ञ हरि तत्र नहिं भेद माया।।
 
आरती-‍िनरत सनकादि, श्रुति, शेष, शिव,
देवरिष, अखिलमुनि तत्त्व-दरसी।
 
करै सोइ तरै, परिहरै कामादि मल,
वदति इति अमलमति दास तुलसी।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?

वास्तु ज्ञान: गृह निर्माण में 'ब्रह्म स्थान' का महत्व, जानें कहां होता है और करें यह सरल उपाय

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही

मंगल और राहु मिलकर तय करेंगे कि कब पाकिस्तान से होगा युद्ध

सभी देखें

धर्म संसार

बुद्ध जयंती पर इन सुंदर शब्दों में दें अपनी शुभकामनाएं, पढ़ें 10 प्रेरणादायी संदेश

India Pakistan War: बलूचिस्तान से जैसलमेर और सिंदूर का कनेक्शन, मिलेगा माता का आशीर्वाद

शिव को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपाय- केवल प्रदोष व्रत पर

वैशाख माह का अंतिम प्रदोष व्रत, जानें महत्व, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: 09 मई 2025 का दिन, अपनी राशि के अनुसार जानें अपना दैनिक भविष्यफल

अगला लेख