Hanuman Chalisa

कैसे बनेगा मेरा भारत महान

तरसेम कौर
कैसे बनेगा मेरा भारत महान...!! जिसकी राजधानी दिल्ली में कचरे के ढेर पहाड़ के रूप ले चुके हैं। किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। सरकार का हर विभाग अपना पल्ला झाड़ने में लगा रहता है, जब भी कोई दुर्घटना हो जाती है। 
 
लोगों की जान की कीमत आंकी नहीं जाती। दुर्घटना के बाद दो शब्द अफसोस के जाहिर करके फिर वही कछुए की रफ्तार से सरकार की कार्यप्रणाली चलना शुरू हो जाती है।
 
दिल्ली में गाजि‍याबाद से अंदर आते ही सबसे पहले कचरे के बड़े पहाड़ स्वागत करते हैं। उस डंपिंग ग्राउंड को साफ रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। सालों साल घसीटा जाता है एक ही व्यवस्था को। सरकारें बदल जाती हैं पर तौर-तरीके नहीं सुधरते। 
 
कपिल मिश्रा के प्रकरण के बाद अरविन्द केजरीवाल जी गायब हो गए हैं। मुंबई में आई बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। कितनी ही कच्ची इमारतों में रहने वाले लोगों को अपनी जान माल का डर बना रहा। रेडियो जॉकी मिशील का मुंबई महापालिका को कोसते हुए गाया हुआ गाना फिर से सुर्ख‍ियों में है। 
 
और भी कितनी ही घटनाएं सुनने में आती हैं जो मुझ जैसे नागरिक, जो अपने देश की कानून व्यवस्था और कार्यप्रणाली में विश्वास रखता हैं...सोचने को मजबूर कर देते हैं कि कैसे करें विकास की बातें ..!!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

world malaria day: विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस 2026: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Desi ghee in diet: वजन बढ़ाता नहीं घटाता है घी! बस खाने का तरीका सही होना चाहिए

सत्य साईं बाबा: चमत्कार, सेवा और विश्वभर में प्रेम का संदेश

Sathya Sai Baba: सत्यसाईं बाबा की पुण्यतिथि पर जानें 5 अनसुने तथ्य

‘ज्यां क्रिस्टोफ’ को याद करते हुए जो किताबें याद आईं, जो गुम गई और जो पढ़ी जानी है

अगला लेख