Hanuman Chalisa

भाजपा में घबराहट, सोशल मीडिया पर 'हीरो' बने हार्दिक पटेल

हरीश चौकसी
मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (15:15 IST)
गुजरात विधानसभा के लिए आखिरी दौर की वोटिंग 14 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रचार में सभी दलों और नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगाई। इनमें नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह आदि ने बाजी अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इन चेहरों की ओर मीडिया भी आकर्षित हुआ, लेकिन एक चेहरा ऐसा भी रहा जिसने अपनी अलग ही जगह बनाई। 
 
हम हार्दिक पटेल की बात कर रहे हैं। हार्दिक इन सब दिग्गजों के बीच सोशल मीडिया के हीरो बनकर उभरे।  एक जानकारी के मुताबिक पाटीदार आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने थोड़े दिन पहले सूरत में एक रैली की थी, उसमें लाखों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी भी मीडिया हाउस ने इस रैली को ज्यादा अहमियत नहीं दी। जानकार लोग तो इसे भाजपा की करामात बता रहे हैं। 
 
उनका मानना है कि भाजपा को राहुल से ज्यादा हार्दिक का डर सता रहा था क्योंकि यदि उनकी रैली में ज्यादा संख्या दिखाई देती तो इससे भाजपा के लिए मुश्किल पैदा हो सकती थी। इसीलिए भाजपा ने इस रैली से मीडिया को दूर रखने का पूरा खेल रचा। लेकिन इस खेल में ज्यादा सफलता इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि हार्दिक की सूरत रैली को फेसबुक पर 37 हजार लोगों ने लाइव देखा। इसके बाद तो हार्दिक की हर रैली फेसबुक पर लाइव देखी गई। 
 
बताया जाता है कि इसके बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हार्दिक को मिलने का न्योता भेज दिया। संभवत: यह पहला मौका है जब बिना पद वाले किसी युवा को जुकरबर्ग ने न्योता भेजा हो। कहा तो यह भी जा रहा है कि गत सोमवार को भी अहमदाबाद में भाजपा ने एक और खेल रचा। 
 
अहमदाबाद पुलिस ने राहुल गांधी, पीएम मोदी और हार्दिक के रोड शो को मंजूरी नहीं दी। ऐसा ट्रैफिक समस्या के चलते किया गया। हकीकत में भाजपा को डर था कि मोदी की रैली में ज्यादा लोग नहीं जुट पाएंगे क्योंकि राहुल और हार्दिक एकसाथ रैली निकालेंगे तो निश्चित ही संख्या ज्यादा होगी। हालांकि रोक के बावजूद हार्दिक ने रैली निकाली और 52 किलोमीटर के इस रोड शो में 2000 से ज्यादा दुपहिया वाहन शामिल हुए। इस रैली को फेसबुक पर 52 हजार लोगों ने देखा। 
 
हार्दिक की फेसबुक लाइक भी 8 लाख हो गई है। यही कारण है कि भाजपा कांग्रेस से ज्यादा हार्दिक पटेल से घबरा रही है। हालांकि गुजरात में कौन बाजी मारेगा इस हकीकत का खुलासा तो तो 18 तारीख को ही होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 फीसदी वोटिंग

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख