Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा के पोस्टर तले हार्दिक पटेल का इंतजार

Advertiesment
Hardik Patel
पोस्टर भाजपा ‍उम्मीदवार का हो, उसके नीचे जुटी भीड़ कांग्रेस और पाटीदार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं की हो और इंतजार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का हो तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। यह दृश्य है अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया विधानसभा सीट का। 
 
दरअसल, पत्रकार सुमित अवस्थी ने एक फोटो ट्‍विटर पर पोस्ट किया, जिसमें यह दृश्य दिखाई दे रहा है। यह पोस्टर घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल का है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अमित शाह और आनंदी बेन पटेल के चित्र भी दिखाई दे रहे हैं। 
 
webdunia
इस फोटो में सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि भाजपा के पोस्टर के नीचे इंतजार करने वाले दिल्ली के दिग्गज नेता और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित हैं, जो शीला दीक्षित के बेटे भी हैं। इनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं साथ ही पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता भी खड़े हैं। सभी पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का इंतजार कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी कर सुधारों पर बवाल, यूरोप के पांच बड़े देश नाराज




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi