Hanuman Chalisa

नहीं करना एक्सरसाइज या रनिंग, पर रखना है खुद को फिट तो कर सकते हैं यह 5 दिलचस्प काम

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (17:15 IST)
जिम में बहुत समय बिताना पड़ता है और जिम की बॉडी के नुकसान भी है। योग करने के लिए भी पहले योग सीखकर ही योग कर सकते हैं। ऐसे में फिर क्या करें। यदि आपके पास किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज या रनिंग का समय नहीं है तो फिर आपको खुद को फिट कैसे रख सकते हैं? आओ जानते हैं 5 ऐसी टिप्स जो आपको फिट रखेगी।
 
1. अंग संचालन : इसे योग में सूक्ष्म व्यायाम भी कहते हैं। पहले गर्दन को दाएं और बाएं, ऊपर और नीचे करने के बाद 20 बार क्लॉक वाइज फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इसे ब्रह्ममुद्रा कहते हैं। इसके बाद 20 बार कंधों को ऊपर नीचे करते हुए क्लॉक वाइज फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं, फिर कमर को क्लॉक वाइज फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इसी तरह पैर के पंजों को भी घुमाएं। अब कम से कम 20 बार मुठ्ठीबंद करें और खोलें। इसी तरर पैरों की अंगुलियों को भी संचालित करें। आंखों की पुतलियों को भी 10 बार क्लॉक वाइज फिर एंटी क्लॉक वाइज। इस तरह अंग संचालन को आप कभी भी कहीं पर करते रह सकते हैं। 
 
2. जंपिंग या डांस : आप यूं ही घर में जंपिंग कर सकते हैं। कम से कम रोज 20 से 50 बार एक ही स्थान पर खड़े रहकर कूद भी सकते है। जैसे हरे राम हरे कृष्‍णा वाले नाचते वक्त ऊछलते रहते हैं। 20 मिनट कूदते से कम से कम 100 कैलोरी कम होती है। जंपिंग भी नहीं करता चाहते हैं तो कुछ देर डांस कर सकते हैं।
3. साइकिल : आप चाहें तो रोज 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर भी खुद को फिट रख सकते हैं। इसे दिल और दिमाग सेहतमंद बनते हैं। फैट भी कम होता है। मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं। साइकिल नहीं तो कम से कम 2 किलोमीटर पैदल चलें।
 
4. रस्‍सी कूदना : आप यदि उपरोक्त कार्य नहीं करना चाहते हैं तो सबसे आसान काम है रस्सी कूदना। कम से कम 100 बार रस्सी कूदें या 20 मिनट तक यह कार्य करें। इससे दिल और दिमाग चुस्त रहता है। शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है।
 
5. गेम : आप यदि स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं तो आउटडोर या इनडोर गेम खेल सकते हैं। बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, डॉसबॉल आदि।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

world earth day: पृथ्वी दिवस पर 10 प्रभावशाली पंक्तियां क्या हैं?

Earth Day 2026: पृथ्वी दिवस: धरती पर से जीवन का विनाश है नजदीक, जानिए 5 खास कारण

Ramanuja Jayanti: रामानुज जयंती कब और क्यों मनाई जाती है, जानें 5 रोचक तथ्य

महिला आरक्षण की फिर वही परिणति क्यों?

अगला लेख