suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 जून योग दिवस पर इस बार की क्या है थीम?

Advertiesment
World Yoga Day Theme 2025
International Yoga Day: हर साल पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस वर्ष मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की थीम बहुत खास हैं, क्योंकि यह थीम पूरी दुनिया को एक परिवार मानने पर आधारित है, जो कि 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, जब वह सभी को सेहत के प्रति सजग और सचेत रहने के लिये भी प्रेरित करता है। तथा बढ़ते तनावग्रस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून से जीवन जीने की प्रेरणा देने को भी दर्शाता है।ALSO READ: 40 के बाद भी 25 जैसा ग्लो चाहिए? ये आसान योगासन करेंगे आपकी मदद
 
आइए यहां जानते हैं इस वर्ष की थीम कौनसी है और इसका महत्व क्या दर्शाता है.... 
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम: 
बता दें कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने कर दी है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' (Yoga for One Earth, One Health) तय की गई है।

यह थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी दुनिया एक परिवार है के वैश्विक विचार को बल देती है और योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिसमें न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि पूरे ग्रह का स्वास्थ्य शामिल है।

योग से मानसिक तनाव कम होता है और शांति मिलती है। तथा नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला और स्वस्थ रहता है। इसके अन्य कई शारीरिक स्वास्थ्य भी होते हैं। 

अस्वीकरण (Disclaimer): चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: सिर दर्द को मिनटों में दूर करेंगे ये 5 योगासन, जानिए इन्हें करने का आसान तरीका
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिरसा मुंडा शहीद दिवस आज, जानें उनके वीरता के बारे में