sawan somwar

Year Ender 2023 : विद्यार्थियों की आत्महत्या ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2023 (19:05 IST)
Year Ender 2023 : राजस्थान का कोटा शहर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के वास्ते कोचिंग का गढ़ माना जाता है लेकिन वर्ष 2023 में पूरे देश में उस वक्त चिंता की लहर दौड़ गई जब सालभर में एक के बाद एक कुल 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न कारणों से आत्महत्या कर ली।
 
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रमेश कुमार (परिवर्तित नाम) के लिए वर्ष बेहद खराब रहा। उनका बड़ा बेटा पिछले दो वर्षों से कोटा में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और एक दिन उसने छात्रावास के अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
कुमार के बेटे सहित इस वर्ष कोटा में कोचिंग करने वाले कुल 26 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की। यह विद्यार्थियों की आत्महत्या के सबसे अधिक आंकड़े हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 15 थी। बेटे की मौत के गम में डूबे कुमार ने कोटा में इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए इस वर्ष की शुरुआत में वहां गए अपने छोटे बेटे को वापस बुलाने का निर्णय किया है।
 
उन्होंने कहा, वे अलग-अलग छात्रावासों में रहते थे और अलग-अलग कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। हमारी योजना यह थी कि 2024 में मेरी पत्नी कोटा चली जाएंगी और किराए का एक मकान लेंगी, फिर तीनों साथ में रहेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि तब तक मेरा बेटा नहीं रहेगा...।
 
सालाना दो लाख से अधिक छात्र इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जाते हैं। व्यस्त दिनचर्या, कड़ी प्रतिस्पर्धा, बेहतर करने का लगातार दबाव, माता-पिता की अपेक्षाओं का बोझ और घर की याद आना कुछ ऐसी परेशानियां हैं जिनका विद्यार्थी लगातार सामना करते हैं।
 
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के फरदीन हुसैन अब भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं कि उनके बेटे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। रुंधे गले से हुसैन ने कहा, वह बहुत मेधावी छात्र था। मैं चाहता था कि वह डॉक्टर बने लेकिन उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। ‘टेस्ट’ में भी उसके अच्छे नंबर आते थे। मुझे समझ ही नहीं आया कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
 
अचानक छात्रों के इस प्रकार के आत्मघाती कदम उठाने से परेशान कोटा प्रशासन और कोचिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। वर्ष 2024 में यह पता चलेगा कि ये कदम कितने कारगर साबित हुए।
 
छात्रावासों के कमरों में ऐसे पंखे लगाए गए हैं जिनसे वे फंदा नहीं बना सकें, बालकनी और लॉबी में जालियां लगवाना, मेधावी विद्यार्थियों के महिमामंडन पर रोक से लेकर नियमित परीक्षाओं के नतीजों को गोपनीय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
कोचिंग संस्थानों द्वारा लिए जाने वाले नियमित ‘टेस्ट’ पर भी जिला प्रशासन ने दो महीने से अधिक समय तक रोक लगा दी थी। इन उपायों के साथ ही कोटा में छात्रावास के वार्ड और स्टाफ कर्मियों को पेशेवर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख