Hanuman Chalisa
✕

Year Ender 2023 : हिमाचल में मानसून के कारण CM सुक्खू के लिए आज़माइशों भरा रहा गुजरता साल

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (22:28 IST)
Year Ender 2023 : हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून बेहद तकलीफ दायक रहा और भीषण बारिश तथा भूस्खलन की तस्वीरें लोगों के जेहन में अब भी दर्ज हैं। राज्य में यह त्रासदी तब हुई जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की सरकार कार्यभार संभाल ही रही थी।
 
राज्य में जुलाई-अगस्त के दौरान कई दिनों तक बारिश हुई और शिमला जिले में भूस्खलन की तीन घटनाएं हुईं जिनमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई। इस वर्ष मानसून में राज्य में 509 लोगों की मौत हो गई, 38 लोग लापता हो गए और 15,000 से अधिक लोग बेघर हो गए। राज्य सरकार ने सार्वजनिक और निजी संपत्ति को 12,000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
पहले ही आर्थिक संकट का सामना कर रही नई कांग्रेस सरकार केंद्र को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और विशेष राहत पैकेज पाने के लिए मनाने में विफल रही। सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4,500 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की।
 
वर्षभर सरकार और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में धन की समस्या के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे। सुक्खू सरकार ने एक ‘श्वेत पत्र’ पेश कर कहा कि उसे राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार से 76,000 करोड़ रुपए का ऋण भार मिला है।
 
नई सरकार ने पिछली सरकार के कार्यकाल के आखिर में स्थापित स्कूलों और छोटे स्वास्थ्य केंद्रों सहित 1,000 से अधिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। सरकार ने कहा कि भाजपा सरकार ने इनके लिए धन की व्यवस्था नहीं की।
 
सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, राज्य के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत करना और 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण की शुरुआत जैसी कांग्रेस की कई चुनावी गारंटी को लागू किया। लेकिन महिलाओं के लिए 1,500 रुपए मासिक भत्ता, सभी घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों से 80-100 रुपए प्रति लीटर दूध खरीदने की गारंटी जैसे प्रमुख वादे अब भी पूरे नहीं हुए हैं।
 
इस वर्ष की शुरुआत में सरकार ने परीक्षा पत्र लीक होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया। सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इसकी जगह एक नया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग बनाया गया। राज्य में क्रिप्टोकरेंसी घोटाला सामने आया, जिसमें विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया।
 
सुक्खू ने जनवरी और फिर दिसंबर में अपने मंत्रालय का विस्तार किया जिसमें सात मंत्री शामिल किए गए। बहरहाल, एक सीट अब भी रिक्त है। वर्ष की समाप्ति पर पर्यटन के क्षेत्र में राहत की खबर आई। क्रिसमस में मनाली जैसे पर्यटक स्थल में 90 प्रतिशत होटल भरे पाए गए। रविवार को 28,000 से अधिक वाहन रोहतांग की अटल टनल से होकर गुजरे। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा, 60 लाख को मिले टैबलेट

अगला लेख