Hanuman Chalisa

क्लार्क ने तूफानी वहाब की तारीफ की

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2015 (22:45 IST)
एडिलेड। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी टीम भाग्यशाली रही जो बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के खौफनाक स्पैल से पार पाकर विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। 
पाकिस्तान की टीम 213 रन पर आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 11वें ओवर तक तीन विकेट पर 59 रन हो गया लेकिन स्टीव स्मिथ (65) और शेन वॉटसन (नाबाद 64) के अर्धशतकों से वह जीत दर्ज करने में सफल रहा। 
 
वहाब ने अपने पहले दो ओवरो में डेविड वॉर्नर और क्लार्क को आउट किया जबकि वाटसन भी शुरू में उनके सामने जूझते हुए नजर आए लेकिन वहाब की गेंदों पर दो कैच छूटे जो पाकिस्तान को महंगे पड़े। वह इसके बाद 29वें ओवर में दूसरा स्पैल करने के लिए आए और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया था लेकिन इस बार भी कैच छूट गया। 
 
क्लार्क ने कहा, ‘वहाब का वह स्पैल शानदार था। मैंने वनडे क्रिकेट में लंबे समय बाद इस तरह की गेंदबाजी का सामना किया। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ के गेंदबाजों का सामना करना हमेशा मुश्किल होता है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘यदि वॉटसन का वह कैच ले लिया जाता तो फिर कुछ भी हो सकता था। तब यह मैच काफी करीबी हो जाता। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से तेज गेंदबाजों ने भूमिका निभाई। यदि वॉटसन का कैच लपक लिया जाता तो पाकिस्तान का 213 रन का स्कोर भी पर्याप्त हो जाता।’ 
 
क्लार्क ने कहा, ‘लेकिन हम जिस तरह से उस स्पैल से आगे निकले, उसके लिए हमें भी श्रेय जाता है। भाग्य ने साथ दिया लेकिन वॉटसन ने भी अपना अनुभव दिखाया।’ (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना