Hanuman Chalisa

स्मिथ ने की डेविड बून के रिकॉर्ड की बराबरी

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2015 (23:29 IST)
सिडनी। भारत के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 105 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने लगातार 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में हमवतन पूर्व खिलाड़ी डेविड बून के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही मौजूदा विश्व कप में लगातार चौथी बार 50 या उससे अधिक रन बना लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बून के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली और यह कारनामा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।
 
गुरुवार को भारत के खिलाफ स्मिथ ने डेविड वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद आरोन फिंच के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल स्थिति से निकाला। उन्होंने अपना अर्धशतक 53 तथा शतक 86 गेंदों में पूरा किया। स्मिथ ने 93 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के लगाकर 105 रन की शतकीय पारी खेली जो वनडे में उनका चौथा शतक है। (वार्ता)
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना