Hanuman Chalisa

बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा एक मैच के लिए निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2015 (23:08 IST)
मेलबर्न। बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा को भारत के खिलाफ विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है और इसके अलावा उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।
 
बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किए थे। मुर्तजा की कप्तानी में पिछले 12 महीने के अंदर दूसरी बार उनकी टीम ने निर्धारित समय में कम ओवर किए जिसके कारण कप्तान को एक मैच के लिए निलंबित किया गया। 
 
बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों पर भी उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना किया गया है। आईसीसी के बयान के अनुसार, ‘मैच रेफरी रोशन महानामा ने मशरेफी को निलंबन की सजा सुनाई क्योंकि बांग्लादेश ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किए थे। 
 
मशरेफी को नौ मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप मैच के दौरान धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया था। मशरेफी ने अपना दोष और सजा स्वीकार कर ली है और इसलिए इस मामले में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।’ 
 
मैदानी अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड, तीसरे अंपायर स्टीव डेविस और चौथे अंपायर पाल रीफेल ने धीमी ओवर गति का आरोप लगाया था। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना