Hanuman Chalisa

भारत के खिलाफ स्टार्क का प्रदर्शन अहम- मार्श

Webdunia
शनिवार, 21 मार्च 2015 (17:32 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य कोच ज्योफ मार्श का मानना है कि भारत के खिलाफ एससीजी में गुरुवार को होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का प्रदर्शन अहम होगा। टूर्नामेंट के 6 मैचों में 18 विकेट चटकाकर स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
 
मार्श ने कहा कि यह शानदार मुकाबला होगा, क्योंकि 2 बेहतर प्रतिस्पर्धी टीमें आमने-सामने होंगी। भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। यह अच्छा मैच होगा लेकिन सेमीफाइनल में मैं ऑस्ट्रेलिया की संभावना को कुछ बेहतर आंकता हूं। मुझे लगता है कि मिशेल स्टार्क का प्रदर्शन निर्णायक होगा।
 
खिलाड़ी (1987) और कोच (1999) दोनों के रूप में विश्व कप जीतने वाले मार्श ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद भारत की वापसी से काफी प्रभावित हैं।
 
मार्श ने कहा कि टेस्ट और त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद उन्होंने विश्व कप में शानदार वापसी की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। यह सामूहिक प्रयास है। बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अब तक गेंदबाजों ने उनके लिए शानदार काम किया। निश्चित तौर पर यह ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होने वाला। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी चीज यह है कि उसकी बल्लेबाजी में गहराई है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना