Hanuman Chalisa

टीम इंडिया के इस 'प्लान' से मिलेगी कंगारुओं पर जीत

Webdunia
बुधवार, 25 मार्च 2015 (16:07 IST)
भारतीय टीम को 26 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेगी। यह मैच जीतना भारतीय टीम के लिए सिर्फ इसलिए जरूरी नहीं है कि उसे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना है, बल्कि यह मैच जीतकर उसे यह भी साबित करना है कि ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान में अजेय नहीं है और उसे भी हराया जा सकता है।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक साथ कई प्लान बनाने होंगे, जैसा कि धोनी अक्सर बैकअप प्लान तैयार रखते हैं। अगर टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी आती है तो प्लान वही होगा जिससे भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप मैच में हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया जाए और फिर गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएं, लेकिन अगर पहले गेंदबाजी आती है तो फिर यहां मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहित शर्मा और आर अश्विन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगी। भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को नियंत्रित करना होगा।

अब तक वर्ल्ड कप 2015 के सभी मुकाबलों में विरोधी टीमों के ऑलआउट करते आए भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबजों को हर हाल में रोकना होगा। भारतीय गेंदबाजों में यह काबिलयित है और फिर धोनी जिस प्लान से गेंदबाजी करवाते रहे हैं, उससे यह उम्मीद करनी चाहिए कि अगर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी भी ‍की तो भारतीय गेंदबाज प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप