Hanuman Chalisa

भारत के खिलाफ स्टार्क का प्रदर्शन होगा निर्णयात्‍मक

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2015 (23:27 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ज्यॉफ मार्श ने भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के प्रदर्शन को निर्णयात्मक बताया।
 
वर्ष 1999 में स्टीव वॉ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के विश्व चैंपियन बनने के दौरान टीम के कोच रहे मार्श ने कहा, भारत और  ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इनके बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक साबित होगा। भारत ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
 
उन्होंने कहा, यह एक अच्छा मैच होगा, लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना अधिक मानता हूं। मुझे लगता है कि मिशेल स्टार्क का प्रदर्शन इस मुकाबले का निर्णयात्मक पहलू साबित होगा। इसके अलावा मार्श ने टेस्ट और त्रिकोणीय सीरीज की नाकामयाबी से उबरते हुए विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की भी जमकर तारीफ की।
 
1985 से 1992 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 50 टेस्ट और 117 वनडे मैच खेलने वाले मार्श ने महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, टेस्ट और त्रिकोणीय सीरीज में असफलता के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्‍त तरीके से वापसी की है। यह पूरी टीम के प्रयास का नतीजा है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हिदायत देते हुए कहा कि उसे भारत के खिलाफ सतर्कता बरतनी चाहिए और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के बल्लेबाजी क्रम में गहराई है।
 
56 वर्षीय मार्श ने भारतीय टीम के प्रदर्शन में बदलाव के लिए टीम के मैनेजर रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा, मेरे लिए कोच और कप्तान के बीच संबंधों पर कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा लेकिन रवि शास्त्री ने टीम में बहुत बदलाव लाए हैं। रवि ने खुद भी बहुत अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेला है और खेल के बारे में गहरी जानकारी रखते हैं। उनके निर्देशों से खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।
 
मार्श ने भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन की प्रशंसा करते हुए कहा, किसी से तुलना करना सही नहीं है, लेकिन भारत की यह ओपनिंग जोड़ी वाकई में जबरदस्‍त है। दोनों टीम को शानदार शुरुआत देते हैं, जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाज खुलकर खेलते हुए बड़े स्कोर की तरफ ले जाते हैं।
 
वहीं दूसरी तरफ अभी तक कुछ खास नहीं कर सकी ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच का बचाव करते हुए मार्श ने कहा, उनके पास बहुत समय बचा हुआ है।
 
मार्श ने कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क की तारीफ करते हुए उन्हें उपर्युक्त खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, क्लार्क एक प्रभावी कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज हैं। टीम को दोनों रूपों में उनकी जरूरत है और वे निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने वाले सबसे दमदार खिलाड़ी हैं। 
 
मार्श ने अपने पुत्र और तेज गेंदबाज मिशेल मार्श के सेमीफाइनल में खेलने के सवाल पर ज्यादा कुछ नहीं करते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद संतुलित है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। मुझे नहीं लगता कि सेमीफाइनल के लिए अंतिम एकादश में कोई बदलाव  किया जाएगा। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना