Hanuman Chalisa

डेविड मिलर बोले, चुनौती के लिए तैयार

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2015 (18:26 IST)
ऑकलैंड। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर का मानना है कि उनकी टीम यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल की चुनौती के लिए तैयार है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम रंगभेद के दौर समाप्ति पर विश्व कप में 1992 में वापसी करने के बाद से  3 मौकों पर सेमीफाइनल की बाधा को पार करने में विफल रही हैं और उसे पहली बार विश्व कप  फाइनल में खेलने का इंतजार है।
 
न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड तो इससे भी खराब है और टीम ने अपने पिछले सभी 6 सेमीफाइनल मुकाबले  गंवाए हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका पर 'चोकर्स' का धब्बा लगा है और टीम ने क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट  से हराकर इसे कुछ हद तक मिटाने की कोशिश की थी। यह विश्व कप के नॉकआउट चरण में दक्षिण  अफ्रीका की पहली जीत थी।
 
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 29 मार्च को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या गत चैंपियन भारत में से एक से  भिड़ने के बारे में पूछने पर मिलर ने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिससे सभी अनजान हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह काफी रोमांचक समय है। 8 दिन में हम विश्व चैंपियन बन सकते हैं लेकिन हम  एक बार में एक कदम उठा रहे हैं। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना