Publish Date: Sun, 03 Apr 2011 (20:31 IST)
Updated Date: Sun, 03 Apr 2011 (20:31 IST)
एयर इंडिया ने विश्व चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को पदोन्नति देने का फैसला किया है।
धोनी के अलावा 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' युवराज सिंह, स्पिनर हरभजन सिंह और बाएँ हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना एयर इंडिया से जुड़े हुए हैं।
एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयर इंडिया से जुड़े चार खिलाड़ियों कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना को पदोन्नति दी जाएगी।’
धोनी राँची कार्यालय में उप प्रबंधक हैं लेकिन उन्हें अब प्रबंधक बनाया जाएगा। चंडीगढ़ कार्यालय में प्रबंधक पद पर कार्यरत युवराज अब वरिष्ठ प्रबंधक जबकि अमृतसर में उप प्रबंधक पद पर काबिज हरभजन को अब प्रबंधक बनाया जाएगा। रैना नई दिल्ली कार्यालय में उप प्रबंधक हैं और उन्हें अब प्रबंधक पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें