Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

धोनी भरेंगे सुखोई में उड़ान-नाईक

हमें फॉलो करें धोनी भरेंगे सुखोई में उड़ान-नाईक
नई दिल्ली , सोमवार, 4 अप्रैल 2011 (22:58 IST)
भारतीय वायुसेना के प्रमुख पीवी नाईक ने सोमवार को कहा कि वे सरकार से विशेष अनुमति लेंगे ताकि भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्रसिंह धोनी और चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर वायुसेना के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भर सकें।

नाईक ने कहा कि सचिन तेंदुलकर हमारे मानद ग्रुप कप्तान हैं। धोनी और सचिन जैसे ही अपनी क्रिकेट व्यस्तताओं से फारिग होंगे, मैं उन्हें सुखोई में उड़ाने का इंतजाम करूँगा। उन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है और अब उन्हें सम्मान देने की हमारी बारी है। एसीएम नाईक ने बताया कि तेंडुलकर की तरह धोनी को फिलहाल कोई मानद सम्मान देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वायुसेना प्रमुख के घर करीब एक घंटे तक रहे और वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। इस मुलाकात का आयोजन भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर विंग कमांडर एम. बालादित्य ने किया था। नाईक ने धोनी को भारतीय वायुसेना की ओर से एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया। धोनी ने इस दौरान क्रिकेट से जुड़े सवालों का बखूबी जवाब दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi