World Cup 2011 %e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%b8 %e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%97%e0%a4%8f %e0%a4%a5%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%a8 111040300034_1.htm

Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टॉस हार गए थे संगकारा-वॉन

Advertiesment
इंग्लैंड
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ क्रिकेट विश्वकप फाइनल में टॉस के दौरान कुमार संगकारा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीलंकाई कप्तान की बेईमानी से दोबारा टॉस कराया जाना पड़ा।

क्रिकेट विश्वकप फाइनल में टॉस के दौरान थोड़ी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसमें भारत ने 28 साल के बाद छह विकेट से जीत दर्ज कर विश्वकप खिताब अपने नाम किया।

मैच रैफरी जेफ क्रो संगकारा की पसंद नहीं सुन पाए थे जिसके कारण दोबारा टॉस हुआ और मैच शुरू होने से पहले ही विवाद में फंस गया। लेकिन वॉन ने ट्विटर पर लिखा कि संगकारा ने भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी से झूठ बोला।

उन्होंने कहा कि संगकारा ने धोनी को धोखा दिया। उन्होंने पहले टॉस में ‘टेल’ बोला था और वह हार गए थे। आप इसे सुन सकते थे। उन्होंने बाद में लिखा कि मैंने टास के दौरान ‘टेल’ सुना था। अन्य ने ‘हेड’ सुना। रिप्ले दुविधापूर्ण हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi