अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या है?

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (14:38 IST)
- ईशु शर्मा
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को विश्वभर में महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए मनाया जाता है। आज के युग में महिलाओं ने अपनी न्याय की जंग के ज़रिए काफी प्रगति की है और ये जंग सिर्फ समाज से नहीं बल्कि खुद से लड़ने की भी है। खुद से लड़कर महिलाओं ने अपने सम्मान के महत्व को सीखा है और इस जंग में महिलाओं ने पुरुषों के सामान भागीदारी पाई है। इस जंग को हौसला देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वेबसाइट बनाई है और साथ ही संयुक्त राष्ट्र हर साल इस दिवस की थीम भी निर्धारित करता है तो चलिए जानते हैं इस थीम के बारे में-
 
क्या है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम?
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम #EmbraceEquity है जिसका अर्थ है समानता को अपनाना, Embrace का मतलब है गले लगाना और Equity का मतलब समानता है। इस कैंपेन के ज़रिए संयुक्त राष्ट्र (United Nation) चाहता है कि महिलाओं को कार्यस्थल और समाज में पुरुषों के जितना ही सम्मान दिया जाए क्योंकि आज भी इस जेंडर (gender) असमानता के कारण महिलाओं को कार्यस्थल में पुरुषों के मुकाबले कम प्राथमिकता दी जाती है और उनके कार्य करने की श्रमता को भी कम समझा जाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वेबसाइट के अनुसार #EmbraceEquity का मतलब है कि इस समानता को कहीं लिखने या बोलने की ज़रूरत नहीं है बल्कि इस समानता पर हमें विचार करने की ज़रूरत है और इस अधिकार के महत्व को हमें जानना बहुत ज़रूरी है। इसके साथ ही इस कैंपेन में सिग्नेचर पिक्चर (signature picture) है खुद को गले लगाना जिसका अर्थ है अपनी हिस्सेदारी को अपनाना।
 
इसके साथ ही ट्विटर पर भी #EmbraceEquity कैंपेन (campaign) से काफी लोग एंगेज (engage) हो रहे हैं और इस हैशटैग (hashtag) के ज़रिए लोग नारी शक्ति पर अपने विचार प्रकट कर रहे हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पेट के लिए वरदान है जामुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

सावधान! अधूरी नींद की वजह से खुद को ही खाने लगता है आपका दिमाग

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज

ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध: आतंकवाद के खिलाफ भारत का अडिग संकल्प, देश के माथे पर जीत का तिलक

सभी देखें

नवीनतम

फादर्स डे 2025: इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल, हर पुरुष की सेहत के लिए हैं बेहद जरूरी

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

बाल गीत: गरम जलेबी

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

अगला लेख