Hanuman Chalisa

कौन थीं उषा मेहता? भारत छोड़ो आंदोलन के समय चलाया सीक्रेट कांग्रेस रेडियो

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (17:06 IST)
- ईशु शर्मा
 
महात्मा गांधी जी के नतृत्व वाले भारत छोड़ो आंदोलन में कई लोग शामिल हुए और इसकी शुरुआत दूसरे विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 की गई। आपने भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में कई लेख पढ़े होंगे पर क्या आपने कभी उषा मेहता के बारे में पढ़ा है? उषा मेहता ने भारत छोड़ो आंदोलन में काफी अनोखे तरीके से भाग लिया था, जिसे जानकार आप भी प्रेरित हो उठेंगे तो चलिए जानते हैं उषा मेहता की इस रोचक कहानी के बारे में-
 
कौन थीं उषा मेहता?
उषा मेहता ने भारत छोड़ो आंदोलन के समय ब्रिटिश सरकार के खिलाफ एक सीक्रेट कांग्रेस रेडियो शुरू किया था। उषा मेहता का जन्म 25 मार्च 1920 में हुआ था और वो सूरत के पास के गांव सरस में रहती थीं। उषा मेहता 5 साल की उम्र से ही महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग को फॉलो करती थी और 8 साल की उम्र में 1928 में उन्होंने पहली बार साइमन आयोग के खिलाफ विद्रोह में भाग लिया था।
 
उषा मेहता के पिता थे उनके खिलाफ
साथ ही उषा ठाकुर ने नमक सत्याग्रह में भी समुद्र का पानी अपने घर लाकर नमक का उत्पादन किया था पर उनके पिता उनके इस तरह की प्रतिभागिता की आलोचना करते थे क्योंकि वो ब्रिटिश राज के अंतर्गत जज थे।
 
खुफ़िआ रेडियो प्रसारण का विचार कैसे आया?
9 अगस्त 1992 के आल इंडिया कांग्रेस समिति के एक सेशन के दौरान ये तय किया जा रहा था कि भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में लोगों को कैसे बताया जाए क्योंकि उस समय अख़बार पर ब्रिटिश राज का कंट्रोल था। इस सेशन में उषा मेहता शामिल थीं जिन्हें रेडियो की समझ थी और उन्होंने एक खुफिया रेडियो चलाने का फैसला किया। 
 
14 अगस्त 1942 को उषा मेहता ने कांग्रेस रेडियो पर अपनी पहली घोषणा की जिसमें वो इंग्लिश एवं हिंदी दोनों भाषाओँ में बुलेटिन खबर बताती थीं। उनका कार्यक्रम 'हिंदुस्तान हमारा' गाने से शुरू होता था और 'वंदे मातरम' से ख़तम होता था। उषा मेहता के साथ बाबूभाई ठक्कर, विट्ठलदास झवेरी और नरीमन अबराबाद प्रिंटर थे जिसमें अबराबाद प्रिंटर इंग्लैंड से रेडियो की टेकनोलॉजी सीखकर आए थे।
 
उषा मेहता ने ब्रिटिश सरकार से ख़ुफ़िया रहने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान करीब 7-8 रेडियो स्टेशन बदले पर 12 नवंबर 1942 को उषा मेहता को एक रेडियो कार्यक्रम करते समय गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें उन्हें 4 साल की जेल हुई। सज़ा के दौरान उषा मेहता से कई बार उनके साथियों के बारे में पूछा गया और इस सूचना के बदले उन्हें विदेश में पढ़ाई करने का प्रस्ताव भी दिया गया, पर उषा मेहता ने किसी भी तरह कि सूचना नहीं दी। इसके बाद 1946 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख