Biodata Maker

रोजाना जाती हैं ऑफिस तो पर्स में इन चीजों को जरूर रखें

Webdunia
things to carry in work bag
आज के समय में वर्किंग वुमन होना बहुत ज़रूरी है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को काम करना बहुत ज़रूरी है। साथ ही अधिकतर ऑफिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं जिससे महिलाएं आसानी से काम कर सकती हैं। ऑफिस लाइफस्टाइल काफी ज्यादा व्यस्त होती है जिसमें कभी-कभी आप कई ज़रूरी चीज़ों को भूल जाते हैं। ऑफिस में हमें कई चीज़ों की ज़रूरत होती है जो हमें कभी भी काम आ सकती है। अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं तो आपको अपने बैग में ये चीज़ें ज़रूर रखनी चाहिए। चलिए जानते हिं इन ज़रूरी चीज़ों के बारे में......
 
1. चार्जर और हैडफ़ोन: वर्तमान समय में बिना मोबाइल के रहना बहुत मुश्किल है। साथ ही अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो आपके अधिकतर काम फोन से होते होंगे। फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आपका फोन जल्द डिस्चार्ज हो जाता है। ऐसे में आप अपने साथ हमेशा चार्जर बैग में रखकर चलें। फोन डिस्चार्ज होने के कारण आप इमरजेंसी में किसी को कॉल या ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही हैडफ़ोन ऑफिस में बहुत ज़रूरी होते हैं। आप काम करते समय स्पीकर में ऑडियो नहीं सुन सकते हैं। इसलिए हैडफ़ोन का होना ज़रूरी है। 
 
2. सेनेटरी पैड: आपके चाहे पीरियड्स हो या न हो पर आपको हमेशा सेनेटरी पैड अपने बैग में रखना चाहिए। महिलाओं की डेट कभी-कभी जल्दी या अचानक भी आ जाती है। साथ ही ऑफिस में किसी भी महिला को सेनेटरी पैड की ज़रूरत पड़ सकती है। अधिकार ऑफिस में सेनेटरी पैड मौजूद होते हैं। पर ऑफिस के बहार सफ़र करते समय आपके पास सेनेटरी पैड होना चाहिए।

 
3. कैश होना चाहिए: आज के समय में हम अधिकतर ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर लोग अपने मोबाइल या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना पसंद करते हैं। पर कई परिस्थिति में आपको कैश की ज़रूरत पड़ सकती है। कई बार आपको ऑटो वाले ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेते हैं। साथ ही इंटरनेट स्लो या मोबाइल डिस्चार्ज होने के कारण आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते हैं। इसलिए अपने पर्स में हमेशा 500 तक का कैश ज़रूर रखें। 
 
4. रुमाल या वाइप्स: ऑफिस की भाग दोड़ में हमारा चेहरा चिप-चिपा हो जाता है। साथ ही किसी भी परिस्थिति में आपको रुमाल या वाइप की ज़रूरत पड़ सकती है। आप अपने पास हमेशा एक रुमाल या वाइप का पैकेट ज़रूर रखें। हाइजीन मेन्टेन करने के लिए आपको रुमाल जरुर रखना चाहिए। साथ ही आप टिशु भी अपने साथ रख सकते हैं। 
 
5. पेन और नोटपैड: आज की एडवांस टेक्नोलॉजी में हम पेन और डायरी रखना कम पसंद करते हैं। पर ऑफिस के लिए एक पेन और डायरी आपके पास ज़रूर होना चाहिए। ऑफिस की मीटिंग में आप फोन पर ज़रूरी बातें नोट नहीं कर सकते हैं क्योंकि वो बहुत disrespectful लगता है। साथ ही काम करते समय आपको कभी भी पेन और डायरी की ज़रूरत पड़ सकती है। पेज में नोट करने से पेज जल्दी गुम जाते हैं। इसलिए हमेशा डायरी में नोट करने की कोशिश करें। 
ALSO READ: बारिश के मौसम में किचन में आ रही हैं मक्खियां? इन टिप्स को करें फॉलो

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

अगला लेख