Hanuman Chalisa

हरियाली तीज के हरे श्रृंगार, जानिए खास प्रकार

Webdunia
Hariyali Teej 2021
शिव पुराण के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 107 जन्मों तक कठिन तप किया, फिर भी उनकी मनोकामना पूर्ण नहीं हुई। वे अपने 108वें जन्म में इसी हरियाली तीज व्रत के प्रभाव से शिवजी को प्रसन्न करने में सफल रहीं। भगवान शिव ने माता पार्वती के व्रत से प्रसन्न होकर उनको अपनी अर्धांगिनी बनाया।

हरियाली तीज व्रत श्रावण के महीने में पड़ता हैं, जब चारों ओर प्रकृति की हरियाली छटा बिखरी रहती है। इस मौसम में बारिश की रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा हो जाता है और ऐसे ही समय में मनाया जाता है हरियाली तीज का यह पवित्र त्योहार। हरियाली तीज के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और शाम को पूजा के दौरान माता पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं तथा भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करती हैं। 
 
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है। विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस खास त्योहार पर हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी, झूला झूलने का भी रिवाज है। हरियाली तीज को महिलाएं उत्साह व उमंग के साथ मनाती हैं। इस दिन 16 श्रृंगार महिलाएं करती हैं जिसमें खासतौर पर अपने श्रृंगार में हरे रंग को शामिल करती हैं।
 
 
तो आइए जानें हरियाली तीज के हरे श्रृंगार के खास प्रकार- 
 
हरी चूड़ियां-सावन माह में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। सुहागिन स्त्रियां हरियाली तीज में हरे रंग की चूड़ियों को शामिल करती हैं, क्योंकि हरे रंग की चूड़ियां सुहागिन स्त्रियां पति की खुशहाली, तरक्की, दीर्घायु व सेहतमंद जिंदगी के लिए पहनती हैं।
 
हरे वस्त्र- सावन के महीने में प्रकृति बेहद खूबसूरत नजर आती है। हरियाली तीज में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करती हैं। यह आंखों को भी राहत पहुंचाने वाला रंग है। आप साड़ी, सूट, लहंगा जैसे ट्रेडिशनल ड्रेस पहन सकती हैं।
 
मेहंदी- हरियाली तीज में मेहंदी का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी डिजाइन में आप अरेबिक डिजाइन, फ्लोरल मेहंदी डिजाइन, भरवां मेहंदी, सिंपल और सादगीभरी डिजाइन बना सकती हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर ही आप बना सकती हैं।
 
 
हरी बिंदी- हरियाली तीज में हरा श्रृंगार एक तरह से प्रकृति से नाता झलकाता है। हरी बिंदियों को महिलाएं अपने 16 श्रृंगार में शामिल करती हैं। साड़ी के अलावा भी बिंदी सूट और हर ट्रेडिशनल ड्रेस पर खूब जंचती है। यह आपके फीचर्स को भी शॉर्प दिखाती है। इसके लिए अपने फेस कट के अनुसार बिंदी का चयन करें।
 
हार्ट शेप फेसकट की महिलाओं को छोटी बिंदी लगानी चाहिए, बड़ी बिंदी इनके चेहरे पर नहीं जंचती।
ओवल फेसकट वाली महिलाओं पर किसी भी तरह की बिंदी जंचती है तो आप हर डिजाइन की बिंदी लगा सकती हैं। राउंड फेसकट वाली महिलाओं को गोल बिंदी लगानी चाहिए। यह आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करती है।
 
झुमके- महिलाओं का 16 श्रृंगार झुमकों के बिना अधूरा-सा लगता है। हरियाली तीज में आप हरे रंग के झुमकों को अपने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके लिए आप कुंदन बालियां, लटकने वाली एंटीक डिजाइनर बालियां, मीनाकारी झुमकी, कुंदन की मीनाकारी झुमकी को चुन सकती हैं।

 
इसके अलावा विंग्स स्टाइल ईयररिंग, झुमके, घुंघरू वाली ईयररिंग्स भी महिलाएं ट्राए कर सकती हैं। पिकॉक डिजाइन में अंगूठी ईयररिंग्स और नेकलेस इन्हें आप लहंगे, साड़ी के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं। 

ALSO READ: हरियाली तीज के शुभ और श्रेष्ठ मुहूर्त, जानिए कैसे मनाएं शुभ पर्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

‘ज्यां क्रिस्टोफ’ को याद करते हुए जो किताबें याद आईं, जो गुम गई और जो पढ़ी जानी है

Vastu Tips for Home: कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है? जानें 13 काम की बातें

ईरान से युद्ध के कारण अमेरिका में अस्त्र-शस्त्र की तंगी

नवगीत: कांच हुए सब रिश्ते-नाते

हिन्दी कविता: पृथ्वी की पुकार

अगला लेख