Dharma Sangrah

जानिए, ऐसी 7 बातें जो आपके पेट डॉग को बिल्कुल पसंद नहीं आती

Webdunia
लोग अलग-अलग कारणों से घर में कुत्ते को पालते हैं, कुछ लोगों को उनका शौक होता है, कुछ को इससे बहुत लगाव होता है वहीं कुछ लोग सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें पालना पसंद करते हैं। चाहे आपने जिस भी कारण से कुत्ता पाला हो, आपको पेट डॉग के बारे में वे बातें जरूर मालूम होनी चाहिए जो उन्हें पसंद नहीं आती। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में आप उनके साथ वही बातें कर देते है, जो उन्हें चिड़ा देती है। हालांकि सभी डॉग की आदतें, पसंद-नापसंद अलग हो सकती है लेकिन फिर भी कुछ बाते है जो अधिकतर डॉग्स को पसंद नहीं आती.. आइए, जानते हैं उन्हीं बातों के बारे में - 
 
1 कई कुत्तों को नहाना बिल्कुल पसंद नहीं होता और अगर कोई अजनबी उन्‍हें बार-बार गले लगाए, तो ये भी उन्हें कम ही पसंद आता है। यदि कोई अजनबी उनके गले और शरीर को हाथों से घेरे तो वे खतरा महसूस करते हैं। डॉग्स को पीठ या चेस्‍ट की तरफ से गले लगा सकते हैं।
 
2 कई पेट डॉग कुछ शब्‍दों पर रिएक्ट करते है जैसे कम, सिट, गो आदि, लेकिन शब्दों से ज्यादा वे आपकी बॉडी लैंग्‍वेज को समझ पाते है। शब्दों को पूरी तरह से समझ पाने में वे असमर्थ होते हैं। इसलिए जब भी आपको अपने पेट डॉग से कुछ कहना हो तो बॉडी लैंग्‍वेज का इस्तेमाल करें। 
 
3 डॉग्स को बाहर घूमना और वॉक पर जाना बहुत पसंद होता है। इसलिए अगर आप उनके साथ जल्दबाजी में वॉक करेंगे और उन्हें कहीं रुकने, स्‍निफ या मार्क करने का मौका नहीं देंगें, तो वे आपसे चिढ़ कर गुस्सा हो सकते हैं। 
 
4 कई डॉग्‍स को सोशलाइज होना बहुत पसंद होता है, उन्हें अकेले रहना कम ही पसंद आता है। जब आप उनके साथ समय बिताते है, खेलते है तो उन्हें अच्छा लगता है। 
 
5 अगर कोई कुत्ता भौंकता है, तो आप उसकी नकल न करें, आपके ऐसा करने से कुत्ते चिढ़ जाते हैं। अगर कोई कुत्ते की पूंछ खींचें, तो वे बहुत गुस्सा हो जाते है और आपको काट भी सकते है।    
 
6 इंसानों कि ही तरह कुत्ते के भी कुछ दोस्‍त या दुश्‍मन हो सकते है। यदि आपका पेट डॉग किसी जगह व व्यक्ति के पास नहीं जाना चाहता, तो उनके संकेतों को समझें और उनसे जबरदस्‍ती ना करें।
 
7 जब आप दुखी होते है, तो ये बात आपके पेट डॉग को भी समझ आने लगती है और वो भी दुखी हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख