Publish Date: Sat, 15 Mar 2025 (17:37 IST)
Updated Date: Sat, 15 Mar 2025 (17:45 IST)
Sunita Williams Salary: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं। पूरी दुनिया उनकी वापसी का इंतजार कर रही है. इन दोनों की स्पेस से वापसी 19-20 मार्च को होने वाली थी। लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते एक बार फिर इनकी वापसी स्थगित हो गई है। अक्सर लोगों के मन में सुंदरता विलियम्स को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है। लोग उनकी सैलरी को लेकर कयास लगते हैं। आइए आज आपको बताते हैं नासा की ओर से सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलती है।
सुनीता विलियम्स की सैलरी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) में अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी उनके पद और अनुभव के आधार पर तय की जाती है। नासा के तहत काम करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को आमतौर पर GS 12 से GS 15 ग्रेड के अनुसार सैलरी मिलती है। GS 12 ग्रेड के अंतरिक्ष यात्रियों की बेसिक सैलरी लगभग $66,167 (लगभग 55 लाख रुपये प्रतिवर्ष) होती है। अनुभवी अंतरिक्ष यात्री GS 13 या GS 14 में आते हैं. जिनकी सैलरी लगभग $90,000 से $140,000 (लगभग 75 लाख से 1.1 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष) तक हो सकती है।
सुनीता विलियम्स के अनुभव और महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी सैलरी GS 14 या GS 15 ग्रेड के अनुसार होगी। जो लगभग $130,000 से $160,000 (लगभग 1.08 करोड़ से 1.3 करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष तक हो सकती है।
सुनीता विलियम्स को मिलने वाली सुविधाएं
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को सैलरी के अलावा भी कई अन्य सुविधाएं और लाभ मिलते हैं. जो इस प्रकार हैं-
-
मिशन के दौरान अतिरिक्त भत्ते
-
प्रशिक्षण और विशेष स्किल्स के विकास के लिए सुविधाएं
-
बीमा और स्वास्थ्य लाभ
-
सेवानिवृत्ति योजना
सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय
19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो में सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ था। उनके पिता डॉ. दीपक एन पांड्या एक जाने-माने तंत्रिका विज्ञानी (एमडी) हैं। वह गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। जबकि मां बॉनी जालोकर स्लोवेनिया की रहने वाली हैं।
उनकी स्कूलिंग मैसाचुसेट्स से हाई स्कूल से हुई और 1987 में उन्होंने अमेरिका की नेवल एकेडमी से फिजिकल साइंस में बीएस (स्नातक उपाधि) की परीक्षा पास की। उन्होंने फ़्लोरिडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टैक्नोलॉजी से 1995 में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में एम.एस. की डिग्री हासिल की जिसके बाद वह अमेरिकी नौसेना का हिस्सा बनीं।नौसेना में सेवाएं देने के बाद अंतरिक्ष यात्री के रूप में नासा में शामिल हुईं।स्पेस वॉक करने वाली पहली महिला होने का सम्मान भी सुनीता विलियम्स के नाम है।
WD Feature Desk
Publish Date: Sat, 15 Mar 2025 (17:37 IST)
Updated Date: Sat, 15 Mar 2025 (17:45 IST)