Daily Horoscope
✕

जन्म से पैर नहीं हैं फिर भी करती है मॉडलिंग...

प्रीति सोनी
आपकी कोई भी अक्षमता आपके जीवन का अंत कभी नहीं हो सकती। आप जीवन में अपनी किसी भी अक्षमता से बढ़कर हैं, क्योंकि जिंदगी के पास आपको देने के लिए और भी बहुत कुछ है, और वह आपको बहुत कुछ देती है।
दुनिया के लिए प्रेरणा हैं नाजत बेलकासिम
 
इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कान्या सेसर। कान्या एक बेहतरीन और खूबसूरत मॉडल हैं, लेकिन एक चीज उन्हें अन्य मॉडल्स से हटकर लेकिन बेहद खास बनाती है... वह ये, कि वे बगैर पैरों के भी आसमां को छूने का हौंसला रखती हैं। 

जी हां, कान्या के पास जन्म से से पैर नहीं हैं, लेकिन यह अक्षमता भी उनके हौंसलों को कम न कर पाई। शारीरिक कमियों के कारण अपने आपको अक्षम या कम आंकने वालों के साथ-साथ सामान्य लोगों के लिए भी वे एक उदाहरण बन चुकी हैं। 
 
जन्म के सिर्फ एक सप्ताह बाद ही कान्या को पालकों द्वारा छोड़ दिया गया था, जिसके बाद एक अनाथाश्रम द्वारा उन्हें अपनाया गया। उन्होंने इस बात को साबित करके दिखाया कि अगर आप दृढ़ निश्चयी और मेहनती हैं तो खूबसूरती मायने नहीं रखती।

लॉस एंजेल्स में रहने वाली थाइलैंड की यह खूबसूरत बाला फिलहाल बतौर एक अंडरवियर मॉडल बेहतरीन काम कर रही हैं और 1000 डॉलर हर दिन के हिसाब से वे कमाती हैं। वे पैरालंपिक में भग लेने की तैयारी भी कर रही हैं। थाइलैंड के एक अनाथालय द्वारा कान्या को तब गोद लिया गया था, जब वे मात्र 5 साल की थीं।
कुछ अलग और हटकर चीजें करना कान्या को भी पसंद आता है और उनकी यह बात दूसरों का हौंसला भी बढ़ाती है। यही बात उनके अंदर के आत्मविश्वास को दोगुना करती है। कान्या का कहना है कि खूबसूरती का कोई स्तर नहीं होता, बल्कि आपकी विलक्षण क्षमता या कोई अद्वितिय बात आपको खूबसूरत बनाती है। 
 
आपकी अक्षमता या कमी सिर्फ आपकी आंखों में होती है। अगर आप इस पर जीत हासिल करना चाहते हैं तो आपको दुनिया को जीतना होगा। कान्या आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और उनकी यही बात उनके साथी ब्रियान वाटर्स को भी बेहद पसंद है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख