sawan somwar

Inspirational Story : लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर युवा महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत

Webdunia
लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर सशस्त्र बलों में करियर की तलाश में एक युवा महिला के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल का पद ग्रहण किया है। बता दें कि यह सेना में ऐसी तीसरी महिला हैं, जो इस पोस्ट पर पहुंची हैं।
 
इससे पहले इस पोस्ट पर सबसे पहले नौसेना की वाइस एडमिरल डॉ. पुनीता अरोड़ा और उसके बाद वायुसेना की ही एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय पहुंची थीं।
 
वाकई लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर उन तमाम लड़कियों के लिए आइडल हैं, जो सशस्त्र बलों में अपना भविष्य देखती हैं। और यह बात भी सच है कि अब महिलाओं के लिए करियर तय करने का दायरा सीमित नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही और मिसाल पेश कर रही हैं। माधुरी सशस्त्र बलों की पहली बालरोग विशेषज्ञ हैं जिन्होंने इतनी अहम जिम्मेदारी संभाली है।
 
एक रिपोर्ट के अनुसार माधुरी के पति राजीव कानिटकर भी लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं और यह पहला ऐसा जोड़ा है, जो इस रैंक पर पहुंचा है। बता दें कि कानिटकर को पिछले साल ही लेफ्टिनेंट जनरल के पद के लिए चुना गया था, लेकिन पद खाली नहीं होने के चलते बाद में पद ग्रहण किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख