यशवंत सिन्हा का बड़ा खुलासा, ममता ने कहा था- मुझे आतंकियों को सौंप दो और लोगों को छुड़ा लो...

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (15:47 IST)
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद कंधार विमान अपहरण कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उस समय वाजपेयी मंत्रिमंडल में शामिल ममता बनर्जी ने खुद को आतंकवादियों के हवाले करने की बात कही थी। 
 
आपको बता दें कि सिन्हा और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में मंत्री थे। सिन्हा ने कहा कि जब इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर कंधार ले जाया गया था, उस समय कैबिनेट की बैठक में ममता बनर्जी ने कहा था कि यात्रियों के बदले वे बंधक बनने को तैयार हैं। वे आतंकियों के कब्जे में चली जाएंगी। आतंकवादी बंधकों को छोड़ दें, जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, वह देश के लिए देंगी।सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से फाइटर रही है।
 
वर्तमान सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संस्थाओ में निहित है और सभी संस्थाओं को व्यवस्थागत तरीके से कमजोर किया जा रहा है। सिन्हा (83 वर्षीय) ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने की शपथ ली। सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं।
 
क्या हुआ कंधार विमान अपहरण कांड में : 24 दिसम्बर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या आईसी 814 नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। विमान के भारतीय सीमा में दाखिल होने के साथ ही अपहरणकर्ता आतंकवादी हरकत में आ जाते हैं और विमान को पाकिस्तान ले जाने की मांग करते हैं। विमान में 176 यात्री सवार थे, जिनमें से 27 को दुबई में छोड़ दिया, जबकि रूपन कात्याल नामक यात्री को बुरी तरह चाकू से मार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया।
 
यह विमान रात 8 बजकर 7 मिनट पर लाहौर में उतरता है और वहां से दुबई के रास्ते अगले दिन सुबह के करीब साढ़े आठ बजे अफगानिस्तान में कंधार की जमीन पर लैंड करता है। उस समय कंधार में तालिबान की सत्ता थी।

दुबई में ईंधन भरे जाने के एवज में कुछ यात्रियों को आतंकवादी छोड़ देते हैं। इनमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। यात्रियों को छोड़ने के बदले अपरहरणकर्ताओं ने अपने 36 साथियों की रिहाई के साथ-साथ 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की फिरौती की मांग की थी। बंधक यात्रियों के परिजनों के लगातार विरोध के बीच सरकार को झुकना पड़ा था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

99 % लोगों को नहीं पता पाकिस्तान का पूरा नाम, जानिए पड़ोसी मुल्क से जुड़े ये महत्वपूर्ण तथ्य

सायरन से कैसे बची जम्मू के एक परिवार की जान, धमाके की आवाज सुन लगा सब कुछ खत्म हो गया

क्या पाकिस्तान के कब्जे में हैं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह? आखिर क्या है सच्चाई

मीडिया चैनलों में नहीं बजेगा सायरन, जानिए वजह

Maharashtra: साइबर पुलिस ने भारत-पाक सैन्य संघर्ष पर 5000 फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया मंच से हटाए

अगला लेख