Hanuman Chalisa

नतीजे आने के बीच ‘पीके’ ने कहा, अब छोड़ दूंगा चुनावी ‘रणनीति’

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (16:24 IST)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए जा रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) रुझानों में भारी बढ़त बनाए हुए है और भारतीय जनता पार्टी  को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। इस बीच चुनाव के दौरान टीएमसी व एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके लिए के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने चुनावी रणनीति का काम छोड़ने की घोषणा की है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अब इस कार्य को छोड़ने जा रहे हैं। हालांकि किशोर आने वाले समय में किस ओर कदम बढ़ाएंगे इसको लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। ममता बनर्जी एक बार फिर बंगाल में चुनाव जीतती दिख रही हैं। उनकी जीत के पीछे प्रशांत किशोर का बड़ा योगदान माना जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि बंगाल में बीजेपी ट्रिपल डिजिट यानि 100 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी।

प्रशांत किशोर ने कहा थी कि अगर बीजेपी 100 सीटें जीतती है तो वे वे चुनावी रणनीति का काम छोड़ देंगे। 21 दिसंबर 2020 को किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था, ‘मीडिया के इतनी हाइप करने के बाद भी बीजेपी पश्चिम बंगाल में दो डिजिट का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी। ये ट्वीट सेव कर लीजिए और अगर बीजेपी इससे बेहतर करती है तो मैं अपना काम छोड़ दूंगा’

दरअसल, प्रशांत किशोर ने यह बात उस समय कही थी जब बीजेपी की ओर से एक ऑडियो क्लिप जारी की गई थी, जिसमें प्रशांत किशोर को कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता था कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘जितने ही लोकप्रिय हैं’ किशोर ने बीजेपी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘क्लबहाउस’ पर पूरा चैट जारी करने की चुनौती दी थी और दावा किया था कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा की सख्त नीति, आपराधिक रिकॉर्ड और लॉबिंग करने वालों का कटेगा पत्ता

सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी व MP के मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री योगी ने 'काशी कोतवाल' और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

CM योगी ने वाराणसी में किया 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ, बोले- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए...

RTE प्रवेश 2026-27: 84000 से अधिक सीटों के लिए आज से फॉर्म भरना शुरू, जानें अंतिम तिथि

अगला लेख