घायल ममता बनर्जी के स्वास्थ्य में सुधार, व्हील चेयर से करेंगी चुनाव प्रचार

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (07:29 IST)
कोलकाता। नंदीग्राम में कथित हमले में चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है और वह स्थिर हैं। इस बीच ममता ने कहा कि वह जल्द ही व्हील चेयर से चुनाव प्रचार करेंगी।

ALSO READ: ममता के साथ हुई घटना के बाद चुनाव आयोग ने दिया यह आदेश
अस्पताल से एक बयान जारी कर ममता बनर्जी ने कहा है कि वे 3-4 दिन में वापस लौटेंगी और हो सकता है कि कुछ दिन तक पैर में तकलीफ की वजह से व्हील चेयर पर रहना पड़े। ममता बनर्जी के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि वे आने वाले दिनों में व्हील चेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर सकती हैं।
 
 
सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनके बाएं पैर का एक्स-रे किया गया था जिसमें ‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ के बारे में पता चला है। ‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ एक तरह का गठिया रोग होता है और यह तब होता है जब हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतक नष्ट होने लगते हैं।

ALSO READ: West bengal election 2021 : चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की चोट को लेकर TMC की चिट्ठी का दिया जवाब
डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं टखने और पैर की हड्डियों में गंभीर चोटें हैं। इसके अलावा, उनके बाएं कंधे, कलाई और गर्दन में भी चोटें हैं। उनके कंधों, घायल टखने व पैर का भी एक्स-रे किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी गर्दन का सीटी स्कैन भी किया है जबकि उनके पेट का यूएसजी किया गया है। उनके रक्त में सोडियम की मात्रा कम पाई गई है, जिसके लिए दवाई दी जा रही है।
 
डॉक्टर ने बताया कि उनके बाएं टखने की सूजन कम हुई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को हल्का खाना दिया गया है।
 
यह पूछे जाने पर कि बनर्जी को अस्पताल से कब छुट्टी मिल सकती है तो डॉक्टर ने कहा कि छह डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। यह टीम शुक्रवार सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी और फैसला करेगी। डॉक्टर शुक्रवार सुबह कई और चिकित्सा जांचें करने की योजना बना रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने कथित रूप से बनर्जी को धक्का दे दिया था, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं तथा उनके पैर और कमर में चोट आई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

MP: कार के ट्रक से टकराने से महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

अगला लेख
More