पश्चिम बंगाल : गृहमंत्री शाह ने रिक्शा चालक के यहां किया दोपहर का भोजन

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (18:09 IST)
दोम्जुर (पश्चिम बंगाल)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को दोम्जुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के बाद हावड़ा जिले में रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति के घर पर दोपहर का भोजन किया।

शाह ने रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति के घर पर जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्होंने दाल, सब्जी, चावल और सलाद खाया, जिसे उसके घर की महिलाओं ने बनाया था। केन्द्रीय मंत्री के साथ दोम्जुर से भाजपा के उम्मीदवार राजीव बनर्जी और अन्य नेता भी मौजूद थे।

शाह और अन्य नेताओं के खाना खाते समय मेजबान उनकी खातिरदारी में लगे थे। इससे पहले,शाह ने दोम्जुर में एक रोड शो किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

शाह फूलों से सजे एक वाहन पर सवार होकर रोड शो में पहुंचे थे, जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘कटआउट’ और भाजपा के झंडे लगे थे। शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दोम्जुर से पार्टी के उम्मीदवार राजीव बनर्जी ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख
More