Fact Check: क्या वाकई 14 फरवरी को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई थी फांसी? जानिए सच

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (19:15 IST)
14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि, हमारे देश में कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताकर विरोध करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में नहीं, बल्कि भगत सिंह की याद में मनाया जाना चाहिए। कहा गया है कि 14 फरवरी 1931 को महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर चढ़ाया गया था। साथ ही कई मैसेज में इस दिन भगत सिंह को फांसी सुनाए जाने का जिक्र भी है।

क्या है सच-

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 को लाहौर में फांसी दी गई थी। जिसे Tribune India ने अपने पहले पेज पर छापा था। Prasar Bharati ने 23 मार्च 2017 को शहीद दिवस के दिन अपने ट्विटर हैंडल पर Tribune India के साल 1931 के पेज को शेयर करते हुए भगत सिंह को याद किया था।

आगे की पड़ताल में हमें 26 फरवरी 2011 की The Hindu की एक रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया है कि 13 और 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के बीच भगत सिंह के विकिपीडिया पेज में बड़ी संख्या में बदलाव हुए। विकिपीडिया के एडमिनिस्ट्रेटर Philp Tinu Cherian के हवाले से खबर में बताया गया है कि लोग भगत सिंह को फांसी पर लटकाने की तारीख को 14 फरवरी, 1931 और 23 मार्च के बीच बार-बार बदल रहे थे।

एजी नूरानी की किताब The Trial of Bhagat Singh - Politics of Justice के मुताबिक स्पेशल ट्राइब्युनल कोर्ट ने 7 अक्तूबर 1930 को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की मौत की सजा का एलान किया था।

14 फरवरी, 1931 को क्या हुआ था?

14 फरवरी 1931 को मदन मोहन मालवीय ने ब्रिटिश सरकार से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी को रोकने की अपील की थी। उन्होंने ब्रिटिश भारत के वाइसराय को एक टेलिग्राम भेजा था। इस टेलीग्राम का एक अंश Revolutionaries and the British Raj की किताब में है। जिसमें मालवीय ने कहा, “मैं महामहिम से अपील करता हूँ कि भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के मामलों में दया के अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उनकी सजा को रोक दिया जाए और उन्हें जिंदगी दी जाए।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More