Fact Check: क्या बेंगलुरु के किसानों ने बनाया खुद का सुपरमार्केट? जानिए वायरल PHOTO का पूरा सच

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (16:41 IST)
दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु के किसानों ने अपना खुद का सुपरमार्केट तैयार किया है। फोटो शेयर करते हुए लोग आंदोलन कर रहे किसानों पर तंज कस रहे हैं।

क्या है वायरल-

ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए एक यूजर लिखते हैं- ‘बेंगलुरु के किसानों ने अपना खुद का सुपर मार्केट तैयार कर लिया है इन किसानों से हमें भी कुछ सीखना होगा। किसानों को दिल से नमन।’

फेसबुक पर भी इसी तरह के दावों के साथ ये फोटो शेयर की जा रही हैं।

क्या है सच-

वायरल फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने से हमें 2 दिसंबर 2020 के एक आर्टिकल में यही फोटो मिली। इस आर्टिकल से पता चलता है कि फोटो बेंगलुरु के एक एग्री बेस्ड स्टार्टअप HUMUS की है।

HUMUS की आधिकारिक वेबसाइट पर भी हमें यही फोटो मिली। HUMUS की शुरुआत 2019 में हुई थी, इसका हाल में चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो किसानों के सुपरमार्केट की नहीं, बेंगलुरु के एक स्टार्टअप की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियों जैसे चित्र | Horror House

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Amarnath Yatra : कड़ी सुरक्षा में होगी अमरनाथ यात्रा, सेना का सारा जोर दक्षिण कश्मीर पर

अगला लेख
More