rashifal-2026

बड़ा खराब है इस बच्चे का गुस्सा, यूं धमकाकर वापस ली अपनी चीज, VIDEO हुआ VIRAL

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (17:19 IST)
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी बच्चे का गुस्सैल अंदाज वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा दिख रहा है, जो स्कूल की ड्रेस में है। उसकी आंखों पर गोल चश्मा है, जो हमें हैरी पॉटर की याद दिलाता है। Karachi-The City Of Lights नाम के फेसबुक पेज ने इस वीडियो को 11 अक्टूबर को शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक दो लाख 80 हजार से अधिक बार देखा चुका है। इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा शेयर और 5 हजार से ज्यादा रिएक्शन मिल चुके हैं।

वायरल वीडियो में यह बच्चा एक महिला से अपनी चाबी वापस मांगता दिख रहा है। जब वह महिला उसकी चाबी देने को राजी नहीं होती, तो वह उसे धमकाता है। वह उस महिला को उंगली दिखाते हुए कहता है- दे वापस... दोगे.. कैसे नहीं दोगे..। फिर महिला उससे कहती है कि प्यार से मांगो.. रिक्वेस्ट करो.. तो दे दूंगी। लेकिन फिर भी बच्चा नहीं मानता और उसे गुस्से वाला एक्सप्रेशन्स देता है। आखिरकार जब उसे उसकी चाबी मिल जाती है, तो वह चाबी लेकर चला जाता है।

वीडियो देखकर कुछ लोग इस बच्चे के मासूम गुस्से पर फिदा हो रहे हैं, तो कुछ लोग बच्चे को तमीज सिखाने की सलाह दे रहे हैं। खैर, आप भी देखिए यह बच्चा क्या करता है, जब उसकी चाबी कोई ले लेता है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख