Hanuman Chalisa

पेट्रोल की टंकी फुल भरवाई तो धमाका हो सकता है? जानिए सच

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (13:32 IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हु्ए एक मैसेज ने आम जनता की चिंता को और बढ़ा दिया है। मैसेज में दावा किया गया है कि अगर आप पेट्रोल की टंकी  फुल भरवाते हैं तो उससे धमाका हो सकता है।
 
जानें क्या है वह वायरल मैसेज.. 
तेल कंपनी इंडियन ऑयल के हवाले से मैसेज में लिखा गया है- “आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होना तय है, इसलिए अपने वाहन में पेट्रोल अधिकतम सीमा तक ना भरवाएं। यह ईंधन टैंक में विस्फोट का कारण बन सकता है। कृपया आप अपने वाहन में आधा टैंक ही ईंधन भरवाएं और एयर के लिए जगह रखें। इस हफ्ते 5 विस्फोट दुर्घटनाओं की वजह, अधिकतम पेट्रोल भरना है। कृपया टंकी को दिन में एक बार खोल कर अंदर बन रही गैस को बाहर निकाल दें”।

वायरल मैसेज सच है या झूठ?
इंडियन ऑयल ने वायरल मैसेज को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी तरफ से ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 
 
कंपनी ने साथ ही बताया कि ऑटोमोबाइल कंपनियां तय सुरक्षा मानकों के हिसाब से ही गाड़ियां बनाती हैं। इसलिए गाड़ी की टंकी में उसकी अधिकतम क्षमता तक पेट्रोल भरना पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका गर्मी या सर्दी से कोई लेना-देना नहीं होता है। गर्म मौसम के कारण पेट्रोल टंकी में आग नहीं लगती।
 
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक संदेश शेयर किए जाते हैं जिनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं होता है। ऑटोमोबाइल कंपनियां इतना ध्यान तो रखेंगी कि किसी भी परिस्थिति में प्रोडक्ट फेल होने के काण किसी को हानि न हो। लेकिन अब इस व्हाट्‍सएप यूनिवर्सिटी का क्या किया जाए जहां ऐसे मैसेज शेयर किये जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख