Govardhan puja
✕

जानिए कौन है ये ‘रॉकेट लॉन्चर मैन’, जो सिगरेट से छोड़ता है Rocket

Webdunia
गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (13:10 IST)
चाहे दीवाली हो, क्रिसमस हो, न्यू ईयर हो या कोई शादी.. आतिशबाजी या पटाखे छोड़े बिना ये जश्न के मौके अधूरे से लगते हैं। आपको याद है.. दीवाली पर बोतल से रॉकेट छोड़ते वक्त हिचकते हुए आगे बढ़ना कि कहीं रॉकेट की दिशा बदली तो अपनी दशा न बदल जाए! लेकिन आपने क्या कभी ऐसे शख्स को देखा है, जो मुंह में जलती सिगरेट से रॉकेट पटाखों को सुलगाकर आसमान में छोड़ दे। जी हां, इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सिगरेट पीते हुए उसी से रॉकेट भी छोड़ रहा है।


क्या है वायरल वीडियो में..

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स बेफिक्र होकर सिगरेट के कश लगाते हुए हाथ में पकड़े 11 रॉकेट को एक के बाद एक सुलगाकर आसमान में छोड़ता जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने उन्हें तरह-तरह के नाम देना शुरू कर दिया है। कोई उन्हें ‘रॉकेट अंकल’ बुला रहा है तो कोई ‘रॉकेट लॉन्चर मैन’।

किसी ने चुटकी लेते हुए इस शख्स के कारनामे की तुलना स्पेस एजेंसी नासा के साथ की जो अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करता है। वहीं, एक ने पूछा- ‘दिवाली के दौरान इन अंकल को किराए पर लेने की प्रक्रिया क्या है,  रॉकेट उड़ाने के लिए बोतल की जरूरत नहीं पड़ेगी।’

आइए जानते हैं कौन है ये ‘रॉकेट लॉन्चर मैन’..

इस ‘रॉकेट लॉन्चर मैन’ का नाम मल्ला संजीव राव है और ये विशाखापट्नम जिले के पिसनिकाडा गांव के रहने वाले हैं। मंगलवार को जब वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी का विशाखापट्नम के गांव चीमलापल्ली के पास स्वागत हो रहा था, उसी वक्त मल्ला संजीव राव ने सिगरेट से सुलगाकर रॉकेट उड़ाए थे, ये वीडियो तभी का है। आपको बता दें कि इस वक्त आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी प्रजा संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं।

वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नोट: धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वेबदुनिया ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख