Hanuman Chalisa

क्या मार खाने से गुस्साए रोबोट ने इंसानों पर किया हमला...जानिए सच...

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (14:20 IST)
आधुनिक युग में जहां एक तरफ रोबोट को इंसानी दर्जा देने की मांग हो रही है, वहां कई ऐसी खबरें भी आती रहती हैं, जो इनके खतरों के प्रति हमें आगाह भी करती हैं। जैसे चीन में एक बेकाबू रोबोट ने कर्मचारी के शरीर में स्टील की 10 रॉड घुसा दी या जापान के एक होटल में गेस्ट के खर्राटे लेने पर रोबोट उन्हें जगा देता था। सोशल मीडिया पर अब रोबोट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो शख्स एक रोबोट को परेशान करते और मारते दिखाई देते हैं। लेकिन अंत में रोबोट खुद को बचाने के लिए उन दोनों पर हमला करते दिखाई देता है।

सच क्या है?

वायरल वीडियो वाला रोबोट बॉस्टन डायनामिक्स के ह्यूमनॉयड ‘ऐटलस’ की तरह दिख रहा है। बॉस्टन डायनामिक्स अमेरिकी इंजिनियरिंग और रोबोटिक डिजाइन कंपनी है, जो रोबोट बनाती है। बॉस्टन डायनामिक्स द्वारा बनाए गए रोबोट ‘ऐटलस’ का एक वीडियो देखें-



वायरल वीडियो का रोबोट है न हू-ब-हू ‘ऐटलस’ की तरह...लेकिन दोनों वीडियो में एक अंतर है। बॉस्टन डायनामिक्स के हर वीडियो में ‘Boston Dynamics’ वॉटरमार्क रहता है, लेकिन वायरल वीडियो में ‘Bosstown Dynamics’ वॉटरमार्क लगा हुआ है।

हमने पड़ताल की तो पता चला कि वायरल वीडियो को बॉस्टन डायनामिक्स ने नहीं बनाया है, बल्कि यह एक पैरडी है जिसे ‘Corridor Digital’ नाम के यूट्यूब चैनल ने CGI (कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी) का इस्तेमाल कर बनाया है।

यह वीडियो पोस्ट करते हुए Corridor Digital ने लिखा है- Boston Dynamics: New Robots Now Fight Back। लेकिन इसके साथ एक डिस्क्लेमर दिया है कि यह वीडियो एक कॉमेडी पैरडी है और इसका बॉस्टन डायनामिक्स से कोई नाता नहीं है।



उन्होंने यह पैरडी कैसे बनाई, देखें-



वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि खुद पर हो रहे हमलों को रोकते हुए इंसानों पर हमला करते हुए रोबोट का वीडियो असली नहीं है, बल्कि CGI द्वारा बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने सख्त कानून के मसौदे को दी मंजूरी, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

गुजरात में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में आरक्षण लागू करने की तैयारी में सरकार

CM योगी का 150 लोगों को भरोसा, निश्चिंत रहें सबकी समस्याओं पर होगा एक्शन

अगला लेख