Festival Posters

क्या नोटों से फैल सकता है कोरोना वायरस...जानिए सच...

Webdunia
मंगलवार, 17 मार्च 2020 (14:45 IST)
महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में फैलता जा रहा है। भारत में भी इस खतरनाक संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। इस बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर चिंता जता रहे हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल किए जाने वाले करेंसी नोटों के जरिये भी कोरोना वायरस फैल सकता है। तो आइए जानते इस दावे में कितनी सच्चाई है।
 
क्या कहते हैं डॉक्टर?
 
इंदौर के नाक, कान, गला एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. सुबीर जैन ने इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंट्रीग्रेटिव बॉयोलॉजी (आईजीआईबी) द्वारा 2015 में किए गए एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि करेंसी नोटों से करीब 78 तरह की बीमारियां फैलती हैं। नोटों में वैक्टीरिया और वायरस भी होते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। डॉ. जैन का कहना है कि नोटों पर अक्सर सूक्ष्म जीव पाए जाते हैं, जो नोट के जरिये एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते हैं। इसलिए एहतियातन सावधानी बरतना जरूरी है।
 
क्या कहता है WHO?
 
मार्च महीने के शुरुआत में यूके मीडिया ने लिखा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि करेंसी नोटों से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है। लेकिन WHO प्रवक्ता फेडेला चैब ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि हमने यह नहीं कहा कि बैंक नोट, कोरोना वायरस को फैला सकता है। हालांकि, चैब ने कहा कि एक अच्छी हाइजीन प्रैक्टिस के तौर कैश का इस्तेमाल करने के बाद हमें हाथ जरूर धोने चाहिए, खासकर खाना खाने से पहले।
 
RBI ने क्यों कहा नोट के बदले डिजिटल मोड अपनाएं?
 
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिजर्व बैंक ने सोशल कॉन्टैक्ट को कम करने के उद्देश्य से लोगों को पेमेंट के लिए नोट के बदले डिजिटल जरिया अपनाने की सलाह दी है। केंद्रीय बैंक ने कहा, पेमेंट के लिए लोग अपनी सहुलियत के अनुसार मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, कार्ड इत्यादि जैसे डिजिटल पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं और पैसे निकालने या बिल का पेमेंट करने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही, आरबीआई ने कहा कि अब डिजिटल पेमेंट के विकल्प जैसे NEFT, IMPS, UPI और BBPS फंड ट्रांसफर की सुविधा चौबीसों घंटे मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

MCX पर 11,313 रुपए बढ़े चांदी के दाम, सोना भी 1.44 लाख पार, ट्रंप के बयान से बहार

पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, भारत 6वें नंबर पर; यूपी का लोनी बना सबसे गंदा शहर, दिल्ली चौथे स्थान पर

क्या कुवैत में परमाणु अलर्ट जारी हुआ है? जानिए सिविल डिफेंस की चेतावनी का सच

Ram Navami 2026: अयोध्या राम मंदिर में कब मनेगी रामनवमी? जानें सही तिथि, 26 या 27 मार्च

बहनों ने दी भैया मोहन को जन्मदिन की बधाई, सीएम यादव बोले- उनके ही आशीर्वाद से फल-फूल रहा प्रदेश

अगला लेख