Daily Horoscope
✕

Web Viral: कराची से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में चढ़ गया भिखारी, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
गुरुवार, 21 जून 2018 (12:51 IST)
आपने अब तक बस-ट्रेन में भिखारियों को भीख मांगते जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे कि एक भिखारी विमान में भी भीख मांगने के लिए चढ़ सकता है। जी हां, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में विमान के भीतर एक भिखारी दिखाई दे रहा है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला कराची से बैंकॉक जा रहे विमान का है। फ्लाइट में भिखारी को देखकर सब लोग हैरान रह गए। उस वक्त एक शख्स ने उस भिखारी का वीडियो बना लिया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि वह फ्लाइट में दोनों ओर की सीटों के बीच खड़ा है। उसे देख एक एयरहोस्टेस आती है और उससे कुछ पूछताछ करती है। फिर एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट भी आकर उससे पूछताछ करता है। भिखारी उन लोगों को कुछ कागजात दिखाता है। वीडियो में लोगों की हंसी की आवाजें आ रही हैंं।
 
 

वीडियो के वायरल होते ही पाकिस्तान उड्डयन मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि ये शख्स पाकिस्तान का नागरिक नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने दावा किया कि जिस शख्स को भिखारी बताया जा रहा है, वो ईरान का नागरिक है। हैरानी की बात यह है कि इतनी जांच और कड़ी सुरक्षा के बावजूद ये भिखारी फ्लाइट में चढ़ कैसे गया?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

अगला लेख