sundarkand
✕

क्या ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा देने वाले बाबा रामदेव ने जर्मनी में करवाया अपने घुटने का ऑपरेशन...

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (13:15 IST)
सोशल मीडिया पर योग गुरु बाबा रामदेव की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि स्वदेशी सामान के इस्तेमाल पर जोर देने वाले बाबा रामदेव ने खुद अपने घुटने का ऑपरेशन जर्मनी में करवाया है। वायरल फोटो किसी अस्पताल का लगता है जहां बाबा रामदेव के पास खड़े कुछ लोग उन्हें गिलास से कुछ पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में यह तस्वीर आने के बाद लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है।
 
वायरल पोस्ट देखें-


 
सच क्या है?
 
वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए जब हमने गूगल रिर्वस इमेज सर्च की मदद ली, तो हमें Outlook India की 12 जून 2011 की फोटो गैलरी में यह वायरल मिली। फोटो कैप्शन के अनुसार, बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और काले धन मुद्दों के विरोध में नौ दिनों का अनशन किया था।

बाबा रामदेव ने ये अनशन चार जून को हरिद्वार के एक आश्रम में शुरू किया था। अनशन के नौ दिनों बाद बाबा रामदेव की तबीयत बिगड़ने लगी थी तो उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहीं पर श्री श्री रविशंकर और मोरारी बापू ने ज्यूस पिलाकर बाबा रामदेव का अनशन तुड़वाया था। ये तस्वीर उसी समय की है।
 
आपको बता दें कि इसी तरह के पोस्ट इसी साल अप्रैल में भी वायरल हुए थे, जिसमें दावा था कि बाबा रामदेव ने अपने घुटने का ऑपरेशन जर्मनी में करवाया है। उस समय भी कई मीडिया हाउस ने इस खबर का खंडन किया था।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये तस्वीर जून 2011 की है, जब भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे बाबा रामदेव का अनशन तुड़वाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख