suvichar

वट सावित्री व्रत : कौन थीं सती सावित्री, जानिए

Webdunia
ज्येष्ठ मास की अमावस्या और पूर्णिमा के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। जानिए सती सावित्री कौन थीं... 
 
सावित्री मद्र देश के राजा अश्वपति की कन्या और सत्यवान पत्नी थी। सावित्री अद्वितीय सुंदरी थी। पिता ने खुद ही उसे अपना वर चुनने का अधिकार दिया। तब सावित्री ने वृद्ध मंत्रियों के साथ तपोवन एवं तीर्थों में भ्रमण किया। कुछ समय बाद वह लौट आई और पिता से शाल्व देश में द्युमत्सेन नामक एक प्रसिद्ध अंधे धर्मात्मा क्षत्रिय राजा के पुत्र नाम सत्यवान् से विवाह करने का प्रस्ताव रखा जिसके राज्य को एक शत्रु ने हड़प लिया था। सावित्री ने कहा कि वे दोनों तपोवन में शरण लिए हुए निवास कर रहे हैं।
 
यह जानकर नारदजी आए और कहने लगी कि यह सत्यवान नामक व्यक्ति गुणों से तो संपन्न है लेकिन राजन यह अल्पायु है। आज से एक वर्ष पूरा होते के पश्‍चात यह मर जाएगा। इस पर भी सावित्री ने सत्यवान् से ही विवाह करना निश्चित किया। बेटी की जिद के आगे राजा अश्वपति को झुकना पड़ा और उसका विवाह सत्यवान से कर दिया। एक वर्ष बाद उसका पति एक वृक्ष के नीचे मृत्यु को प्राप्त हुआ। यमराज जब उसके पति का सूक्ष्म शरीर ले जा रहे थे तो तब सावित्री ने उसका पीछा किया। यमराज ने उसे बहुत समझा बुझाकर लौटाना चाहा, पर उसने उनका पीछा न छोड़ा। 
 
अंत में यमराज ने प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूर्ण और मृत सत्यवान् पुन: जीवित होकर उठ बैठा। सावित्री की पतिव्रता और तपोबल से यमराज ने यही नहीं बल्कि उनके ससुर राजा द्युमत्सेन को पुन: दृष्टी प्रदान की और उनके शत्रुओं का नाश होकर उन्हें पुन: राज्य प्राप्त हुआ। सती सावित्री के सौ पुत्र हुए। साथ ही उसके वृद्ध ससुर के भी सौ पुत्र हुए। उसने यह भी वर प्राप्त कर लिया था कि वो अपने पति के साथ ही बैकुंठ जाए।भगवन भोलेनाथ और माता पार्वती ने भी सती सावित्री को आशीर्वाद दिए...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Ganesh chaturthi 2026: गणेश पूजा एवं स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, नियम और उपाय

श्री गणेश जी की आरती| ganesh ji ki aarti

अगला लेख