वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ अमावस्या या पूर्णिमा, किस दिन सही रहेगा?

vat savitri vrat 2023
Webdunia
Vat savitri vrat: वट सावित्री का व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की भलाई और उनकी लम्बी उम्र के लिए रखती हैं। इस व्रत में वट अर्थात बरगद की पूजा और परिक्रमा की जाती है। परंतु, वट सावित्री का व्रत कब रखा जाता है? ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है या कि जेठ माह की पूर्णिमा के दिन। 
 
वट सावित्री व्रत कब रखा जाता है | Vat savitri ka vrat kab rakha jata hai?
  1. स्कन्द व भविष्य पुराण के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को किया जाता है।
  2. निर्णयामृतादि के अनुसार यह व्रत ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को करने का विधान है। 
  3. भारत में अमानता व पूर्णिमानता ये दो मुख्य कैलेंडर प्रचलित हैं।
  4. पूर्णिमानता कैलेंडर के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है जिसे वट सावित्री अमावस्या कहते हैं।
  5. अमानता कैलेंडर के अनुसार इसे ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को मनाते हैं, जिसे वट पूर्णिमा व्रत भी कहते हैं।
  6. दोनों ही व्रतों के पीछे की पौराणिक कथा दोनों कैलेंडरों में एक जैसी है।
वट सावित्री व्रत कहां किया जाता है | Where is Vat Savitri Vrat observed ?
 
- वट सावित्री अमावस्या का व्रत खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ज्यादा प्रचलित है
- वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत महाराष्ट्र, गुजरात सहित दक्षिण भारत के क्षेत्रों में ज्यादा प्रचलित है।
 
वट सावित्री व्रत क्यों रखा जाता है | Kyo rakha jata hai vat savitri ka vrat?
पुराणों में यह स्पष्ट किया गया है कि वट में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है। मान्यता अनुसार इस व्रत को करने से पति की अकाल मृत्यु टल जाती है। वट अर्थात बरगद का वृक्ष आपकी हर तरह की मन्नत को पूर्ण करने की क्षमता रखता है।
वट सावित्री व्रत कैसे रखा जाता है | Kaise rakha jata hai vat savitri ka vrat?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 06 जून का राशिफल, आज किसे मिलेगी प्रत्येक कार्य में विजय, पढ़ें अपनी राशि के सितारे

06 जून 2025 : आपका जन्मदिन

06 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

गायत्री जयंती पर जानिए गायत्री मंत्र की शक्ति

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

अगला लेख